विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

काशीपुर में 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, पटाखे दिलाने के बहाने झाड़ियों में ले गया दरिंदा  

Published: Wed, 11 Nov 2026 01:51 PM (IST)

एक युवक पर 8 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पटाखे दिलाने के बहाने शुगर ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संस जागरण, काशीपुर। खड़कपुर देवीपुरा निवासी एक व्यक्ति ने एक युवक पर उसकी 8 साल की नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी पंजीकृत कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

खड़कपुर देवीपुरा निवासी एक व्यक्ति ने आईटीआई कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि खड़कपुर देवीपुरा निवासी 29 साल का नीरज उर्फ चेंचू उर्फ पंकज उसकी 8 साल की पुत्री को पटाखे दिलाने के बहाने शुगर मिल की दीवार के पास झाड़ियों में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर नीरज के विरुद्ध अपहरण, दुष्कर्म तथा पोक्सो एक्ट की धराओं में मामला पंजीकृत किया गया है। मामले की जांच एसआई मीनाक्षी मनराल के सुपुर्द की गई है। आरोपित को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: मंदसौर में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या, बरगद के खोखले तने से मिला शव; आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- रोहतास में ऑटो सवार 19 वर्षीय युवती से दुष्कर्म, FIR के महज 5 घंटे में तीनों दरिंदे गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।