विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रोहतास में ऑटो सवार 19 वर्षीय युवती से दुष्कर्म, FIR के महज 5 घंटे में तीनों दरिंदे गिरफ्तार

Published: Tue, 10 Nov 2026 07:51 PM (IST)

रोहतास के तिलौथू थाना क्षेत्र में एक 19 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

रोहतास में ऑटो सवार 19 वर्षीय युवती से दुष्कर्म, FIR के महज 5 घंटे में तीनों दरिंदे गिरफ्तार

रोहतास में ऑटो सवार 19 वर्षीय युवती से दुष्कर्म, FIR के महज 5 घंटे में तीनों दरिंदे गिरफ्तार

HighLights

  1. तिलौथू में 19 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला।

  2. पुलिस ने पांच घंटे में तीनों नामजद आरोपितों को दबोचा।

  3. दुष्कर्म में प्रयुक्त ऑटो भी पुलिस ने किया जब्त।

संवाद सहयोगी, डेहरी आन सोन (रोहतास)। तिलौथू थाना क्षेत्र की एक 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी होने के महज पांच घंटे के भीतर मंगलवार शाम मामले के तीनों नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त ऑटो भी जब्त कर लिया गया है।

एसपी राज के अनुसार नौ अक्टूबर को पीड़िता अपने घर से निकली थी। बंजारी के पास उसने एक ऑटो चालक से तिलौथू जाने के लिए कहा।

उस समय ऑटो में चालक के अलावा दो अन्य लोग भी सवार थे। आरोप है कि तीनों युवती को तिलौथू ले जाने के बजाय बारुण (औरंगाबाद) ले गए, जहां एक कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

मंगलवार को आरोपित ऑटो चालक युवती को तिलौथू छोड़कर भागने की कोशिश कर रहा था। स्वजनों की सूचना पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही दबोच लिया। पीड़िता के बयान व चालक से पूछताछ के आधार पर अन्य दो आरोपितों को भी बारुण थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों की पहचान जमुना राम, अरविंद कुमार व नन्हक राम, निवासी- ग्राम चंदर बिगहा, थाना बारुण, जिला औरंगाबाद के रूप में हुई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।