विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मध्य प्रदेश: मंदसौर में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या, बरगद के खोखले तने से मिला शव; आरोपी गिरफ्तार

Published: Tue, 10 Nov 2026 08:47 PM (GMT+05:30)

मंदसौर के गरोठ में सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के बाद पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। बच्ची ...और पढ़ें

मंदसौर में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या आरोपी गिरफ्तार

मंदसौर में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या आरोपी गिरफ्तार

HighLights

  1. मंदसौर में सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म कर हत्या।

  2. शव बरगद के खोखले तने में छिपाया गया था।

  3. पुलिस ने मुख्य आरोपी विजय को गिरफ्तार किया।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के गरोठ थाना क्षेत्र के एक गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी गई। शव को गांव में ही बरगद के खोखले तने में छिपा दिया। मंगलवार को बच्ची का शव मिलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए।

पुलिस ने आरोपी विजय को गिरफ्तार कर लिया है। वह बच्ची के पिता के साथ ही मजदूरी करता था।

बच्ची सोमवार दोपहर करीब दो बजे से ही गायब थी। स्वजन ने उसकी काफी तलाश की, वह नहीं मिली तो सोमवार शाम गरोठ थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इधर, मंगलवार को बच्ची का शव गांव में ही कुएं के पास बरगद के खोखले तने में मिला।

पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या की गई है। बच्ची की हत्या के बाद ग्रामीण और स्वजन आक्रोशित हो गए। उन्होंने आरोपी को फांसी की सजा, घर पर बुलडोजर चलाने व उन्हें सौंपने की मांग की।

कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीण एसपी की गाड़ी के सामने लेट गए और नारेबाजी करने लगे। एसपी ने आक्रोशित लोगों से बात की और उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया, तब जाकर देर शाम को जाम खुला।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।