विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Udham Singh Nagar: धौरा डैम में 60 क्विंटल मछलियां मरी, करीब छह लाख का हुआ नुकसान

By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
Published: Wed, 13 Sep 2023 03:04 PM (IST)

Udham Singh Nagar ऊधम सिंह नगर के धौरा डैम में मछली पालन किया जाता है। सोमवार को अचानक इस डैम ...और पढ़ें

धौरा डैम में 60 क्विंटल मछलियां मरी, करीब छह लाख का हुआ नुकसान
धौरा डैम में 60 क्विंटल मछलियां मरी, करीब छह लाख का हुआ नुकसान

शांतिपुरी, जागरण संवाददाता। धौरा डैम में कुछ ही समय में काफी संख्या में मछलियों के मरने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आनन फानन में विभाग को इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद मछलियों का और पानी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। जहां पानी में ऑक्सीजन कम होने का अनुमान लगाया गया है। वहीं बताया जा रहा है कि करीब 60 क्विंटल मछलियों की मृत्यु हुई है।

तराई में मछलियों की खपत ठीक ठाक है। जिसको देखते हुए मत्स्य विभाग की ओर से जिले के विभिन्न तालाबों और डैम में इसका पालन कराया जाता है। विभागीय हैचरी में स्वयं विभाग इसकी मॉनिटरिंग करता है, जबकि अन्य तालाब व डैम में प्रत्येक वर्ष टेंडर प्रक्रिया अपनाई जाती है। पंतनगर क्षेत्र के धौरा डैम भी ठेके पर दिया गया है। इसमें ठेकेदार की ओर से बाम, लाची आदि तीन चार किस्म की मछलियों का पालन किया जा रहा था।

अचानक मरी 60 क्विंटल मछली

सोमवार को अचानक इस डैम में मछलियां मरने लगी। देखते ही देखते तालाब की सारी मछलियां पानी के ऊपर तैरने लगी। सूचना पर पहुंची विभागीय टीम ने सैंपल आदि लेकर जांच को भेजा। सहायक निदेशक मत्स्य संजय छिम्वाल ने बताया कि करीब 60 क्विंटल मछली मर गई हैं।

प्रथम जांच में ऑक्सीजन की कमी के चलते मछलियों की मौत होना पाया गया है। मछलियों को दफना दिया गया है। डैम को खाली कराया गया है। ठेकेदार को करीब छह लाख का नुकसान हुआ है।