विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमन ने बिजनेस की सफलता के मंत्र बताए

By JagranEdited By:
Published: Sun, 09 Apr 2017 06:01 PM (IST)

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : दैनिक जागरण की ओर से आयोजित रिटेल गुरुज कार्यक्रम के दूसरे दिन भी रिटेल

अमन ने बिजनेस की सफलता के मंत्र बताए
अमन ने बिजनेस की सफलता के मंत्र बताए

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : दैनिक जागरण की ओर से आयोजित रिटेल गुरुज कार्यक्रम के दूसरे दिन भी रिटेल एक्सपर्ट ताजदार अमान ने बिजनेस की सफलता के मंत्र बताए। रविवार दोपहर रेडीसन होटल में प्रबंधकों ने सेमीनार का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर हल्द्वानी मुख्यालय के महाप्रबंधक एवं वरिष्ठ समाचार संपादक डॉ राघवेंद्र चड्ढा, उप समाचार संपादक आशुतोष ¨सह, रीजनल मैनेजर रिटेल गुरुज उदय प्रताप ¨सह, एरिया मैनेजर गणेश शर्मा, रीजनल मैनेजर अपकंट्री देवेंद्र शर्मा, मार्के¨टग मैनेजर विनय कृष्ण तिवारी, जिला प्रभारी कंचन वर्मा, मार्के¨टग हेड रुद्रपुर रूपेश शर्मा आदि थे।

इनसेट

आकांक्षा के तेजेंद्र ने जीता लकी ड्रॉ

रुद्रपुर : दैनिक जागरण के रिटेल गुरुज कार्यक्रम के पहले सत्र का लकी ड्रॉ आकांक्षा मोटर्स, रुद्रपुर के डीलर तेजेंद्र ¨सह के नाम रहा। प्रबंधन की मौजूदगी में जेनविस्टा मेडिटेक प्रालि की डायरेक्टर तरंगिनी ¨सह ने ड्रॉ निकाला। ड्रॉ के तहत तेजेंद्र को विज्ञापन की स्कीम में 10 हजार रुपये का कैशबैक दिया जाएगा।

--------------------

इनसेट

जागरण के रिटेल गुरुओं ने भी दिए मंत्र

रुद्रपुर : रिटेल एक्सपर्ट ताजदार अमान के साथ ही दैनिक जागरण के रिटेल गुरुओं ने रिटेलरों को ब्रां¨डग के साथ ही बिजनेस बढ़ाने के टिप्स दिए। रिटेलरों को बताया गया कि कैसे वे सीमित संसाधनों और अपेक्षाकृत कम बजट में बेहतर तरीके से अपनी सेवा या उत्पाद का प्रचार-प्रसार कर सकते हैं। उन्हें जागरण की विज्ञापन की मौजूदा स्कीमों की भी जानकारी दी गई।

--------------------------

इनसेट

रिटेल एक्सपर्ट अमान को जानिये

रुद्रपुर : रिटेल एक्सपर्ट ताजदार अमान दुबई स्थित हेल्प योर प्रोजेक्ट कंसलटेंट्स के डायरेक्टर हैं। वह पिछले 10 सालों से खुदरा ब्रिकी प्रबंधन से जुड़े हैं, और रिटेलरों के बीच जागरुकता का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। उन्हें रिटेल एक्सपर्ट के साथ ही मोटिवेशनल ट्रेनर के तौर पर भी जाना जाता है। वह दुबई के साथ ही भारत और नेपाल में 50 से ज्यादा प्रशिक्षण कार्यक्रमों में व्याख्यान दे चुके हैं। साथ ही कई मोटिवेशनल सेमीनार में शिरकत कर चुके हैं।