सेवा, सिमरन, सत्संग से सफल होगा मानव जीवन
संवाद सहयोगी, बाजपुर: संत निरंकारी सत्संग मिशन की प्रमुख सतगुरु माता सविंदर हरदेव जी ने कहा कि सेवा ...और पढ़ें

संवाद सहयोगी, बाजपुर: संत निरंकारी सत्संग मिशन की प्रमुख सतगुरु माता सविंदर हरदेव जी ने कहा कि सेवा सिमरन, सत्संग को ही मन में धारण करें, ऐसा करने से मानव जीवन सफल हो जाएगा।
मानव को हो मानव प्यारा, इक दूजे का बने सहारा, संदेश के साथ हुए निरंकारी सत्संग समागम में उमड़ी हजारों की भीड़ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ज्ञान अर्जित करना ही काफी नहीं है, इस पर चलना भी जरूरी है। बाबा जी हमेशा समझाते थे कि संतों का जीवन संयम एवं मिठास वाला होता है, ऐसा ही जीवन सबका बना रहे यही कामना करते हैं। स्थानीय प्रमुख बल्देव सिंह ने कहा कि आज इंसान अमन व एकता से भटक रहा है, ऐसे इंसानों को राह पर लाकर सुंदर मानव निर्माण का रास्ता बनाया जा रहा है। जोनल इंचार्ज राजकपूर ने कहा कि ये शक्ति-प्रदर्शन भीड़भाड़ दिखाने की बात नहीं है। निरंकारी मिशन तमाम दुनिया को एक ही पैगाम दे रहा है कि ये मानव जीवन बार-बार मिलने वाला नहीं है, इसे सही मार्ग पर लगाओ। उन्होंने कहा कि सत्संग से ही जीवन को संवारा जा सकता है। उन्होंने अवगत कराया कि निरंकारी मिशन के सत्संग में मानवता का संदेश होता है जिसमें मनुरभाव की भावना होती है। निरंकारी मिशन धर्म, जाति, धर्म-परिवर्तन नहीं बल्कि एक विचारधारा है और ये भी पैगाम दिया जा रहा है कि ईश्वर को किसी भी नाम से पुकारें बनें एक ही। ऐसा करने से बैर, द्वेष, ईष्र्या स्वत: ही समाप्त हो जाएगी। धर्म जोड़ता है, तोड़ता हीं, इसलिए कुछ भी बनें, पर सबसे पहले इंसान बनें और नामों को पीछे लगाकर नफरत, बैर पैदा न करें। भाईचारा हमारे अंदर आ जाएगा तो पूरा संसार एक गुलदस्ता बन जाएगा।
सत्संग का संचालन रामनाथ ने किया। इस मौके पर डा.केपी सिंह, धर्मेद्र सागर, डा.गिरवर दास, गुलाब दास, प्रदीप अरोड़ा, जगन्नाथ, शोभित सक्सेना, डा.ओपी आहूजा, अनिल वाल्मीकि, हंसादत्त भट्ट, राजपाल, विजय सुधा, सुरेंद्र चावला, कृष्ण लाल नारंग, नीलम, शांति दिवाकर, शैली, राजकुमारी, नीलू, माया शर्मा, अनीता राय आदि मौजूद थी।
इंसैट::
27-28 को मुंबई में होगा सत्संग
बाजपुर: संचालन कर रहे रामनाथ ने बताया कि 27, 28 जनवरी को मुंबई में महाराज का 50वां सत्संग समागम होगा। इसमें जो अनुयायी नहीं पहुंच पाएं वह घर पर ही मिशन की बेवसाइट पर सर्च कर लाइव सुन सकते हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।