Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वामन गुफा मंदिर में की पूजा-अर्चना

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 21 Sep 2018 07:33 PM (IST)

    देवप्रयाग : वामन द्वादशी पर्व पर तीर्थपुरोहित समाज ने प्राचीन वामन गुफा मंदिर में पूजा-अर्चना कर सु

    वामन गुफा मंदिर में की पूजा-अर्चना

    देवप्रयाग : वामन द्वादशी पर्व पर तीर्थपुरोहित समाज ने प्राचीन वामन गुफा मंदिर में पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि की प्रार्थना की। देवप्रयाग तीर्थ में वामन गुफा प्राचीन श्री रघुनाथ मंदिर के पीछे शिला पर स्थित है। जहां राजा बलि के कंधों पर सवार वामन भगवान की मूर्ति का श्रद्धालु पूजन करते हैं। गुफा के बाहर व नीचे प्रथम शताब्दी के महत्वपूर्ण शिलालेख भी हैं। वामन गुफा से भगवान विष्णु के दशावतारों में एक वामन अवतार का देवप्रयाग तीर्थ से संबंध दर्शाता है। माना जाता है भगवान वामन का यज्ञोपवीत संस्कार देवप्रयाग तीर्थ में हुआ था। श्रद्धालु महिलाओं ने परंपरानुसार वामन गुफा में फल व सब्जियों को भगवान को अर्पित किया गया। (संसू)

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें