टिहरी में भीम सिंह की हिम्मत के आगे नतमस्तक हुवा गुलदार, कुत्ते का पीछा करते हुए घर में घुसा, किचन में कर लिया बंद
टिहरी के सौन्दकोटी गांव में एक गुलदार कुत्ते का पीछा करते हुए भीम सिंह के घर में घुस गया और उनकी 85 वर्षीय मां पर हमला कर दिया।
HighLights
गुलदार कुत्ते का पीछा करते हुए सौन्दकोटी गांव के घर में घुसा।
भीम सिंह की 85 वर्षीय मां पर गुलदार ने हमला किया।
वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर गुलदार को ट्रेंकुलाइज कर पकड़ा।
जागरण संवाददाता, नई टिहरी। टिहरी जिले के सौन्दकोटी गांव में बीती रात गुलदार कुत्ते का पीछा करता हुआ ग्रामीण भीम सिंह के घर में घुस गया। इस दौरान कमरे में भीम सिंह और उनकी 85 वर्षीय मां थे। परिवार के अन्य सदस्य गांव में ही एक शादी समारोह में गए थे।
गुलदार जैसे ही कमरे में घुसा उसने भीम सिंह की बुजुर्ग मां पर हमला कर दिया यह देख भीम सिंह ने शोर मचाया और गुलदार को धक्का दिया। इसके बाद गुलदार घबराकर उसी कमरे की एक छोटी सी खिड़की से उनके किचन में घुस गया।
इसके बाद भीम सिंह ने उस किचन की खिड़की को कपड़े और अन्य सामान लगाकर बंद कर दिया ।भीम सिंह ने इसकी सूचना वन विभाग को दी इसके बाद पहुंची वन विभाग की टीम में गुलदार को ट्रेंकुलाइजर किया और पिंजरे में डाल दिया।
भीम सिंह ने बताया कि जब गुलदार ने उनकी मां पर हमला किया तो कुछ देर के लिए उनकी समझ में कुछ नहीं आया लेकिन उसके बाद उन्होंने सूझबूझ से काम लेते हुए शोर मचाया और गुलदर को धक्का दिया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।