विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नई टिहरी के चंबा में 500 की कुर्ती के चक्कर में महिला ने गंवाए 13 लाख रुपये, साइबर ठग पकड़ा गया

By Anurag UniyalEdited By: Rahul Chauhan
Published: Fri, 27 Nov 2026 04:23 PM (IST)

चंबा की एक महिला ने 500 रुपये की कुर्ती के विज्ञापन के चक्कर में ऑनलाइन धोखाधड़ी में 13 लाख रुपये गंवा दिए। 

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नई टिहरी। चंबा निवासी एक महिला ने पांच सौ रुपये की कुर्ती के चक्कर में 13 लाख रुपये गंवा दिये। महिला ने आनलाइन शापिंग एप में एक कुर्ती का विज्ञापन देखा और साइबर ठगों के जाल में फंस गई। पुलिस ने मामले में जयपुर राजस्थान से एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया है।

चंबा बुरांसवाड़ी निवासी एक महिला ने बीते अक्टूबर माह में आनलाइन शापिंग एप में पांच सौ रुपये की कुर्ती का विज्ञापन देखा और उसे आर्डर कर दिया। कुछ दिन बाद महिला के फोन पर व्हाट्सऐप साइबर ठगों ने महिला को मैसेज भेजा कि उनका आर्डर कहीं फंस गया है और एक हजार रूपये डालने है।

महिला ने एक हजार रूपये उनके बताये खाते में डाल दिये। उसके बाद साइबर ठगों ने महिला को अपने जाल में ऐसा फंसाया कि वह तीन लाख रुपये गंवा बैठी। उसके बाद साइबर ठगों ने महिला को झांसा दिया कि उसका पैसा कंपनी में लगाया गया है और उसे दोगुनी रकम वापस मिलेगी।

जिसके बाद ठगों ने महिला के खाते में दस हजार रूपये भी डाले। जिससे महिला उनके चंगुल में फंस गई और दस लाख रुपये और खाते में डाल दिये। जब महिला को पता चला कि वह ठगी का शिकार हो गई है तो चंबा थाने में महिला ने साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

जिसके बाद मामला साइबर सेल के पास पहुंचा। एसएसपी सरिता डोबाल ने बताया कि पुलिस टीम ने जयपुर राजस्थान से एक आरोपी गुलशन मीना निवासी बरवा वस्सी, जयपुर, राजस्थान को गिरफ्तार किया है। यही व्यक्ति महिला के साथ चैट कर रहा था। उससे पूछताछ के बाद न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें- टिहरी में गंगा तट पर फैला कचरा उठाती दिखीं विदेशी महिलाएं, इंटरनेट मीडिया पर जमकर हो रही तारीफ

यह भी पढ़ें- आत्मनिर्भर बनेंगे पहाड़ी गांव: टिहरी गढ़वाल में कारोबार बढ़ाने को 100 किसानों को मिले ₹1.12 करोड़

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।