विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tehri: जाखन गांव के बाद अब चंबा का कराया जायेगा भूगर्भीय सर्वे, भूमिगत सुरंग के चलते मकानों में आई दरारें

By Jagran NewsEdited By: riya.pandey
Published: Tue, 22 Aug 2023 12:30 PM (IST)

Chamba Landslide जिला सभागार में मंगलवार को डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि चंबा में भूस्खलन हादसे में पांच की ...और पढ़ें

जाखन गांव के बाद अब चंबा का कराया जायेगा भूगर्भीय सर्वे
जाखन गांव के बाद अब चंबा का कराया जायेगा भूगर्भीय सर्वे

जागरण संवाददाता, नई टिहरी: Chamba Landslide: जाखन गांव में भूस्खलन की घटना होने के बाद वहां भूगर्भीय सर्वे कराया गया था अब बीते दिन चंबा में भारी भूस्खलन हुआ, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। चंबा में भूस्खलन हादसे के बाद अब जिला प्रशासन ने चंबा का व्यापक भूगर्भीय सर्वे कराने की तैयारी की है। इसके लिये भूगर्भीय वैज्ञानिकों सहित आइआइटी रूड़की और टीएचडीसी के वैज्ञानिकों को बुलाने पर भी विचार किया जा रहा है।

जिला सभागार में मंगलवार को डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि चंबा में भूस्खलन हादसे में पांच की मौत हुई है। सभी मृतकों के स्वजन को आपदा राहत राशि प्रदान कर दी गई है। चंबा- नई टिहरी रोड पर मलबा हटा दिया गया है। हालांकि वहां पर मार्ग अभी खतरनाक बना है। इसलिये भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में सतर्कता के लिये पुलिसकर्मी तैनात किये गये हैं।

चंबा बाजार का कराया जाएगा भूगर्भीय सर्वे

चंबा जिले का काफी घना प्रमुख बाजार है। ऐसे में यहां पर भूस्खलन की घटना चिंतित करने वाली है। चंबा बाजार का भूगर्भीय सर्वे कराया जायेगा। इसके लिये विशेषज्ञों की टीम को बुलाया जा रहा है। हैं। चंबा में भूमिगत सुरंग के कारण भी कुछ मकानों में पूर्व में दरारें आई थी, ऐसे में उक्त स्थानों का सर्वे भी कराया जायेगा।

चंबा में हुए भूस्खलन से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें...

डीएम ने मानसून के दौरान सभी से की सुरक्षित रहने की अपील

डीएम ने मानसून के दौरान जिले वासियों से सुरक्षित रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वर्षाकाल में बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। बेवजह यात्रा न करें। डीएम ने नई टिहरी में बंद नालियों को खोलने के लिये ईओ हयात सिंह रौतेला को निर्देश दिये।

डीएम ने कहा कि नई टिहरी में सड़क किनारे मलबा डालने वालों पर भी कार्यवाही की जाये। इस दौरान आपदा नियंत्रण अधिकारी बृजेश भट्ट, एडीआईओ भजनी भंडारी आदि मौजूद रहे।