विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चंबा में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में खतरा को देखते हुए खाली करवाए गए छह भवन, बीते दिन हुआ था भारी भूस्खलन

By Jagran NewsEdited By: riya.pandey
Published: Tue, 22 Aug 2023 10:23 AM (IST)

Chamba Landslide चंबा में भूस्खलन वाली जगह पर खतरे को देखते हुए प्रशासन ने छह भवनों को खाली करवा दिए ...और पढ़ें

चंबा में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में खतरा को देखते हुए खाली करवाए गए छह भवन
चंबा में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में खतरा को देखते हुए खाली करवाए गए छह भवन

संवाद सहयोगी, नई टिहरी: चंबा में भूस्खलन वाली जगह पर खतरे को देखते हुए प्रशासन ने छह भवनों को खाली करवा दिए गए। इन लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने को कहा गया है। मलबे में करीब दस छोटे वाहन भी दबे हैं। चंबा थाने के समीप पहाड़ी से भूस्खलन हुआ है इसके मलबे से सड़क किनारे करीब दस वाहन भी दब गए।

मौके पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर, सीडीओ मनीष कुमार सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।

खाली कराए गए लोगों के लिए कराई गई अस्थाई व्यवस्था

जिलाधिकारी ने यहां पर भूस्खलन की संभावना को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से भूस्खलन क्षेत्र के आसपास से छह भवनों को खाली करवा दिया है। उन्होंने एसडीएम को घरों से खाली कराए गए लोगों के लिए रहने के लिए अस्थाई व्यवस्था करने तथा डीएसओ को प्रभावितों व्यक्तियों को सभी आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

गढ़वाल विवि ने कैंपस बीएड कालेजों में शुरू की दाखिला प्रक्रिया, पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

छह भवनों को करवाया गया खाली

डीएम के निर्देश पर भूस्खलन वाले क्षेत्र में ऊर्जा निगम ने विद्युत लाइन बंद कर दी। मलबा हटाने का काम देर शाम तक चलता रहा। जिलाधिकारी ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर छह भवनों को खाली करवाया गया है साथ ही प्रभावित परिवारों के लिए आवश्यक व्यस्था किए जाने को संबंधित अधिकािरयों को निर्देश दिए गए।

प्रभावितों को राहत पहुंचाने व घरों को खाली करवाने के निर्देश

वहीं जिले के प्रभारी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने फोन पर डीएम से घटना की जानकारी लेते हुए प्रभावितों को तत्काल राहत पहुंचाने आसपास के घरों को खाली करवाने तथा इन लोगों के रहने की अस्थायी व्यवस्था किए जाने की निर्देश दिए।

इस मौके पर टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, सीएमओ मनु जैन, एसडीएम टिहरी संदीप कुमार, ईई लोनिवि चंबा डीएस खाती, डीएसओ अरुण वर्मा आदि मौजूद थे।