विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dehradun News: गढ़वाल विवि ने कैंपस बीएड कालेजों में शुरू की दाखिला प्रक्रिया, 33 निजी कालेजों को रखा गया अलग

By Jagran NewsEdited By: riya.pandey
Published: Tue, 22 Aug 2023 08:27 AM (IST)

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय (विवि) ने संगठक और कैंपस बीएड कालेजों में बीएड प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी ...और पढ़ें

एचएनबी गढ़वाल विवि ने कैंपस बीएड कालेजों में शुरू की दाखिला प्रक्रिया
एचएनबी गढ़वाल विवि ने कैंपस बीएड कालेजों में शुरू की दाखिला प्रक्रिया

HighLights

  1. गढ़वाल विवि ने कैंपस बीएड कालेजों में शुरू की दाखिला प्रक्रिया
  2. 33 निजी बीएड कालेजों को दाखिला प्रक्रिया से रखा गया है अलग
  3. दो-दो अधिसूचना जारी होने से हर वर्ष बीएड का सत्र लेट हो रहा

जागरण संवाददाता, देहरादून: हेमवती नंदन बहुगुणा (HNB) गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय (विवि) ने संगठक और कैंपस बीएड कालेजों में बीएड प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है, लेकिन संबद्ध निजी कालेजों को छोड़ दिया है। जिस पर एसोसिएशन आफ सेल्फ फाइनेंस इंस्टीट्यूशंस के प्रदेश अध्यक्ष डा. सुनील कुमार अग्रवाल ने रोष व्यक्त किया है।

33 निजी बीएड कालेजों को रखा गया अलग

डा. सुनील ने कहा कि गढ़वाल विवि ने जब बीएड प्रवेश के लिए अधिसूचना जारी की तो वह केवल संगठक कालेज और अपने कैंपस परिसरों के लिए की गई है, जबकि निजी संबद्ध 33 बीएड कालेजों को छोड़ दिया गया है। कहा कि यह निजी कालेजों के साथ सौतेला व्यवहार है, जो न्याय संगत नहीं है। कहा दो-दो अधिसूचना जारी होने से हर वर्ष बीएड का सत्र लेट हो रहा है।

सीयूईटी के आधार पर प्रवेश परीक्षा

विवि की ओर से सोमवार को डीएवी पीजी कालेज, डीडब्ल्यूटी पीजी कालेज और राठ महाविद्यालय पैठाणी पौड़ी गढ़वाल के प्राचार्य को पत्र भेज सीयूईटी के आधार पर प्रवेश परीक्षा देने वाले छात्रों से दाखिले के लिए आवेदन प्रारंभ करने के निर्देश जारी किए हैं।

यह भी पढ़ें...

बताया कि इन संस्थानों में 50 प्रतिशत सीटों पर बीए, वाणिज्य और 50 प्रतिशत सीटों पर विज्ञान वर्ग के छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।