विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tehri News: चंबा में भारी भूस्खलन के बाद मलबे में दबी कई गाड़ियां; चार माह के बच्चे और दो महिलाओं की मौत

By Anurag uniyalEdited By: Shivam Yadav
Published: Mon, 21 Aug 2023 04:26 PM (IST)Updated: Mon, 21 Aug 2023 04:49 PM (IST)

बा में नई टिहरी रोड पर टैक्सी स्टैंड के पास रविवार दोपहर 1 बजे भारी भूस्खलन हो गया। भूस्खलन के ...और पढ़ें

भूस्खलन के मलबे में टैक्सी स्टैंड में खड़ी कुछ गाड़ियां दब गई।
भूस्खलन के मलबे में टैक्सी स्टैंड में खड़ी कुछ गाड़ियां दब गई।

HighLights

  1. जिले में पिछले कई दिनों से तीन राज्य मार्ग बंद, परेशानी में लोग
  2. भारी मलबा आने से थाने का गेट भी हुआ ध्वस्त
  3. प्रभावित क्षेत्र से खाली कराए गए मकान

नई टिहरी, जागरण संवाददाता: चंबा थाना के पास टैक्सी स्टैंड में पहाड़ से भारी भूस्खलन होने के कारण एक खड़ी कार में बैठी दो महिलाएं और एक चार महीने के बच्चे की मलबे में दबने से मौत हो गई। भारी चट्टान और मलबा आने से लगभग दस वाहन भी दब गए। प्रशासन ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के आसपास कुछ मकानों में रहने वाले निवासियों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया है।

सोमवार को दोपहर एक बजे चंबा थाना के पास टैक्सी स्टैंड के ऊपर का पहाड़ अचानक से नीचे खड़े वाहनों पर आ गिरा। पहाड़ से भारी मलबे के नीचे लगभग दस वाहन दब गए। मलबे के नीचे कंडीसौड़ निवासी सुमन खंडूड़ी की कार भी दब गई, जिसमें सुमन की पत्नी पूनम खंडूड़ी 31, सुमन की दीदी सरस्वती खंडूड़ी 42 और सुमन का चार महीने का बच्चा बैठे थे।

मलबा हटाने पर बरामद हुआ शव 

सुमन खंडूड़ी अपनी कार खड़ी कर चंबा बाजार में कुछ सामान लेने गए थे। इस बीच हादसा हो गया। मलबे में कई अन्य वाहन भी दब गये। शाम चार बजकर चालीस मिनट पर मलबा हटाने के बाद कार से पूनम, सरस्वती और चार महीने के बच्चे का शव बरामद किया गया।

सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कराए गए निवासी

भूस्खलन होने से चंबा- नई टिहरी रोड भी बंद हो गई। हादसे की सूचना पर डीएम मयूर दीक्षित, सीडीओ मनीष कुमार, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर और एडीएम केके मिश्र मौके पर पहुंच गए। भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र के आसपास मकानों से स्थानीय निवासियों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कराया गया है। 

डीएम मयूर दीक्षित ने बताया कि भूस्खलन की जद में आकर दो महिलाएं और एक बच्चा दबे हैं। कई वाहन भी मलबे में दबे हैं। मलबा हटाने के लिए जेसीबी लगाई गई है। एसडीआरएफ और पुलिस की टीम भी मलबा हटाने में लगी हैं।