विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गढ़वाल के श्रीनगर में नहर में लापता पैरामेडिकल छात्रा की तलाश में रेस्क्यू अभियान तेज

By KamalEdited By: Rahul Chauhan
Published: Fri, 20 Nov 2026 11:40 AM (IST)

श्रीनगर जलविद्युत परियोजना की नहर में छलांग लगाने वाली पैरामेडिकल छात्रा की तलाश में शुक्रवार सुबह से व्यापक सर्च अभियान चलाया जा रहा है। 

News Article Hero Image

HighLights

  1. पैरामेडिकल छात्रा ने श्रीनगर नहर में लगाई छलांग।

  2. एसडीआरएफ, पुलिस टीमें व्यापक सर्च अभियान में जुटीं।

  3. तेज बहाव के कारण छात्रा का अब तक पता नहीं।

जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर जलविद्युत परियोजना की नहर में छलांग लगाने वाली पैरामेडिकल प्रथम वर्ष की छात्रा की तलाश में शुक्रवार सुबह से व्यापक सर्च अभियान चलाया जा रहा है। छात्रा का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है।

मौके पर एसडीआरएफ, फ्लड रेस्क्यू टीम और पुलिस प्रशासन की टीमें तलाश में जुटी हैं। गौरतलब है कि गुरुवार को वीर चंद्र सिंह गढ़वाली राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में अध्ययनरत पैरामेडिकल प्रथम वर्ष की छात्रा ने सुपाणा क्षेत्र में श्रीनगर जलविद्युत परियोजना की नहर में छलांग लगा दी थी।

घटना की सूचना मिलने पर कीर्तिनगर पुलिस मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू की, लेकिन देर शाम तक छात्रा का कोई सुराग नहीं मिल पाया था। अंधेरा होने के कारण गुरुवार देर शाम सर्च अभियान रोकना पड़ा था। शुक्रवार सुबह पुलिस और रेस्क्यू टीमों ने दोबारा अभियान शुरू किया।

नहर में पानी के तेज बहाव और परिस्थितियों को देखते हुए टीमें अलग-अलग स्तर पर तलाश में जुटी हैं। एसडीआरएफ और फ्लड रेस्क्यू टीम की मदद से नहर में संभावित स्थानों पर खोजबीन की जा रही है। पुलिस प्रशासन भी पूरे अभियान की निगरानी कर रहा है।

यह भी पढ़ें- टिहरी गढ़वाल में पालिका अध्यक्ष और जिपं सदस्य पति के बीच विवाद, मारपीट के आरोप

यह भी पढ़ें- टिहरी गढ़वाल बस हादसाः आठ राज्यों के लोग कर रहे थे बस में यात्रा, मृतकों की संख्या हुई नौ, 25 घायल, देखें नाम पते सहित पूरी लिस्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।