ऋषिकेश बस हादसाः आठ राज्यों के लोग कर रहे थे बस में यात्रा, मृतकों की संख्या हुई नौ, 25 घायल, देखें नाम पते सहित पूरी लिस्ट
ऋषिकेश में बदरीनाथ हाईवे पर हुए बस हादसे में नौ श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो ...और पढ़ें
HighLights
बदरीनाथ हाईवे पर बस हादसे में आठ श्रद्धालुओं की मौत।
ऋषिकेश में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी विश्वनाथ सेवा बस।
उत्तराखंड सहित आठ राज्यों के 26 यात्री घायल हुए।
राहुल चौहान, देहरादून। बदरीनाथ हाईवे पर हुए सड़क हादसे में नौ श्रद्धालुओं की मौत के साथ ही 25 लोग घायल हो गए हैं। ऋषिकेश में मंगलवार तड़के यह बड़ा हादसा हो गया। हरिद्वार से जोशीमठ जा रही विश्वनाथ सेवा की बस बदरीनाथ हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
घायलों की संख्या 13 से बढ़कर 25 हो गई है। घायलों में आठ राज्यों के लोग शामिल हैं। जबकि मृतकों को मिलाकर आठ-नौ राज्यों के लोग इस हादसे में शामिल हैं। बस में उत्तराखंड, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, असम, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के श्रद्धालु यात्रा कर रहे थे। पोस्टमार्टम के लिए अभी तक पांच शव एम्स ऋषिकेश लाए जा चुके हैं।
हादसे पर सीएम धामी और पीएम मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। घायलों के उचित उपचार के निर्देश दिए हैं। हादसा ऋषिकेश में बदरीनाथ हाईवे पर हुआ। प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती प्रदीप चौहान ने बताया कि गूलर बाजार के पास भोर के समय एक बस रेलिंग तोड़ते हुए 100 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरी।
घायलों की सूची
1-मोहम्मद वहाब अंसारी पुत्र उस्मान अंसारी, निवासी छैलापाता, जिला दुमका, झारखंड, उम्र 22 वर्ष।
2-राहुल कुमार पुत्र उपेंद्र कुमार, निवासी ट्रकुल अपार्टमेंट, पटना, बिहार, उम्र 24 वर्ष।
3-अभिषेक पुत्र राजेंद्र सिंह, निवासी मोहम्मद नथा, जसपुर, ऊधमसिंहनगर, उम्र 28 वर्ष।
4-प्रत्यूष पुत्र सुभाष, निवासी बुढ़ाकेशी, खटीमा, ऊधमसिंहनगर, उम्र 23 वर्ष।
5-अर्जुन सौरन पुत्र प्रधान सौरन, निवासी ग्राम सीलीबुना, थाना रानीचौल, जिला दुमका, झारखंड, उम्र 34 वर्ष।
6-बुधन मुर्मू पुत्र देवान मुर्मू, निवासी ढोडिया, जिला दुमका, झारखंड, उम्र 50 वर्ष।
7-आयरा पुत्री नूर जहां, निवासी गुवाहाटी, असम, उम्र 3 वर्ष।
8-नूर जहां पत्नी विशाल, निवासी गुवाहाटी, असम, उम्र 26 वर्ष।
9-राजकुमार पुत्र काली चरण, निवासी ग्राम उपर मजियारा, जिला दुमका, झारखंड, उम्र 32 वर्ष।
10-जतिन पुत्र जीतपाल, निवासी डीडीए क्वार्टर, जिला शाहदरा, दिल्ली, उम्र 21 वर्ष।
11-पंकज नेगी पुत्र पूरण नेगी, निवासी धौलतीर, रुद्रप्रयाग, उम्र 31 वर्ष।
12-संतोष कुमार पुत्र नरेश प्रसाद, निवासी जहानाबाद, थाना घोषी, बिहार, उम्र 38 वर्ष।
13-वीरेंद्र सिंह पुत्र मुरली सिंह, निवासी हैरन, कर्णप्रयाग, चमोली, उम्र 58 वर्ष।
14-मुन्ना सिंह पुत्र शंकर सिंह, निवासी ऊपर मनियारा, थाना दुमका, झारखंड, उम्र 28 वर्ष।
15-सागर पुत्र अनिल दुबे, निवासी प्रतापगढ़, बाबागंज, उत्तर प्रदेश, उम्र 21 वर्ष।
16-खुशी भट्ट पुत्री दीपक भट्ट, निवासी मजीर कांडा, पिथौरागढ़, उम्र 19 वर्ष।
17-एक व्यक्ति गंभीर (सीरियस) अवस्था में है, जिसका नाम व पता अज्ञात है। मौके पर कोई पहचान पत्र (आईडी) प्राप्त नहीं हुआ।
18-परेश मराठी पुत्र बुधन मराठी, निवासी ग्राम करड़ी, बुठकुंडा, जिला दुमका, झारखंड।
19-आसापंथ पत्नी भुवनपंथ, निवासी ब्लॉक ऑफिस, हल्द्वानी, नैनीताल, उम्र 64 वर्ष।
20-पंकज कांडपाल पुत्र जगदीश, निवासी ब्लॉक ऑफिस, हल्द्वानी, नैनीताल, उम्र 42 वर्ष।
21-अंजू पत्नी नवीन कुमार, निवासी छड़ैल चौराहा, हल्द्वानी, नैनीताल, उम्र 32 वर्ष।
22-आर्यन गुप्ता पुत्र दीपक गुप्ता, निवासी सेडॉल, सुहागपुर, मध्य प्रदेश।
23-रमेश चंद पुत्र जत्रा मोहन, निवासी कोलकाता।
24-दर्शन सिंह पुत्र बच्ची सिंह, निवासी हल्द्वानी, नैनीताल।
25-रामा प्रसाद घोष पुत्र बटु किशन घोष, निवासी कोलकाता, उम्र 62 वर्ष।
26-नवीन पुत्र कैलाश, निवासी हल्द्वानी, नैनीताल, उम्र 31 वर्ष।
कुल घायल व्यक्ति – 26
ये 19 घायल हैं एम्स ऋषिकेश में भर्ती

यह भी पढ़ें- ऋषिकेश में बड़ा हादसा: बदरीनाथ हाईवे पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, 8 यात्रियों की मौत; 26 घायल
यह भी पढ़ें- ऋषिकेश में शादी का सामान छोड़कर लौट रहे ग्रामीणों का वाहन खाई में गिरा, एक की मौत; सात जख्मी
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।