ऋषिकेश में शादी का सामान छोड़कर लौट रहे ग्रामीणों का वाहन खाई में गिरा, एक की मौत; सात जख्मी
ऋषिकेश के बांसकाटल में शादी का सामान छोड़कर लौट रहे ग्रामीणों का वाहन खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
ऋषिकेश के बांसकाटल में वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
शादी का सामान छोड़कर लौट रहे थे ग्रामीण।
दुर्घटना में एक की मौत, सात लोग घायल।
जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। दोगी पट्टी के बांसकाटल में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 7 लोग घायल हैं। प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती प्रदीप चौहान ने बताया कि घटना रात करीब साढ़े बारह बजे के आसपास हुई।
शादी का सामान छोड़कर कुछ लोग वापस लौट रहे थे। इस बीच वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। दुर्घटना में वीर सिंह (50 ) की मौत हो गई। जबकि सूरत सिंह, रॉबिन सिंह,भरत सिंह, राहुल सिंह, किशन सिंह,राकेश सिंह, आयुष सिंह घायल हो गए। सभी दोगी क्षेत्र के रहने वाले हैं।