श्रीनगर गढ़वाल के बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले की सभी जानकारी अब क्यूआर कोड से मोबाइल पर, महापौर आरती भंडारी ने किया लांच
श्रीनगर नगर निगम ने बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले के लिए विशेष क्यूआर कोड लॉन्च किया है। इससे श्रद्धालु और पर्यटक मोबाइल ...और पढ़ें
-1794908534601_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल। बैकुण्ठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी-2026 में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अब कार्यक्रमों की जानकारी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। नगर निगम श्रीनगर ने मेले को डिजिटल तकनीक से जोड़ते हुए विशेष क्यूआर कोड लॉन्च किया है।
इसे मोबाइल से स्कैन करते ही मेले के कार्यक्रमों की सूची, तिथि, समय-सारणी और मेला स्थल की गूगल लोकेशन सहित जरूरी जानकारियां उपलब्ध हो सकेंगी। महापौर आरती भंडारी ने विशेष क्यूआर कोड लॉन्च करते हुए बताया कि 23 नवंबर से दो दिसंबर तक आयोजित होने वाले मेले में इस बार डिजिटल सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
श्रद्धालु और पर्यटक क्यूआर कोड स्कैन कर अपनी सुविधानुसार कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। वहीं, बाहर से आने वाले लोगों को गूगल लोकेशन के माध्यम से मेला स्थल तक पहुंचने में भी आसानी होगी। महापौर ने कहा कि बैकुण्ठ चतुर्दशी मेला श्रीनगर की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा प्रमुख आयोजन है।
इसमें स्थानीय लोगों के साथ ही दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में मेले से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां एक ही माध्यम पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल की गई है।
पारंपरिक मेले की गरिमा बनाए रखते हुए आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से व्यवस्थाओं को अधिक सुविधाजनक बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- पौढ़ी गढ़वाल के श्रीनगर में यूटिलिटी वाहन की टक्कर से 17 वर्षीय स्कूटी सवार की मौत
यह भी पढ़ें- श्रीनगर गढ़वाल: श्रीयंत्र टापू पास अलकनंदा नदी किनारे मिला बच्ची का सिर कटा शव, मासूम की उम्र 5 से 6 साल