पौढ़ी गढ़वाल के श्रीनगर में यूटिलिटी वाहन की टक्कर से 17 वर्षीय स्कूटी सवार की मौत
श्रीनगर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर यूटिलिटी वाहन की चपेट में आने से 17 वर्षीय स्कूटी सवार मुकुल सिंह की मौत ...और पढ़ें

HighLights
17 वर्षीय स्कूटी सवार युवक की यूटिलिटी से टक्कर।
गंभीर घायल मुकुल सिंह ने बेस अस्पताल में दम तोड़ा।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही, परिजन आक्रोशित।
जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर में संयुक्त उप जिला अस्पताल के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर यूटिलिटी वाहन की चपेट में आने से 17 वर्षीय स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल युवक ने बेस अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर संयुक्त उप जिला अस्पताल श्रीनगर के समीप सामने से आ रही यूटिलिटी वाहन संख्या UK07CB-7773 की चपेट में स्कूटी सवार आ गया।
हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल संयुक्त उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे बेस अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान मुकुल सिंह (17) पुत्र सुरेंद्र सिंह नेगी, निवासी नैथाना, थाना कीर्तिनगर, टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है। युवक का शव बेस अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए।
बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन यूटिलिटी चालक को पकड़ने की मांग कर रहे हैं। वहीं, पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है।
यह भी पढ़ें- पौढ़ी गढ़वाल: सगे भाई ने नाबालिग बहन से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुला राज
यह भी पढ़ें- पौढ़ी गढ़वाल में अचानक सड़क पर आ धमका हाथी, स्कूटी और बाइक सवारों को दौड़ाया