विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पौढ़ी गढ़वाल: सगे भाई ने नाबालिग बहन से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुला राज

Published: Fri, 02 Oct 2026 10:23 PM (IST)

पौढ़ी गढ़वाल के लैंसडौन क्षेत्र में एक युवक पर अपनी नाबालिग बहन से दुष्कर्म करने का आरोप है, जिसके बाद ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी जागरण, पौढ़ी गढ़वाल। जिले के लैंसडौन क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। बीस वर्षीय युवक पर अपनी नाबालिक बहन के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। मामला तब सामने आया, जब युवती की तबीयत बिगड़ने पर उसे प्राथमिक चिकित्सालय जयहरीखाल ले जाया गया।

चिकित्सकीय जांच के दौरान उसके गर्भवती होने की जानकारी सामने आई। चिकित्सालय की ओर से पुलिस को मामले की सूचना देने के बाद आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर बाल सुधार केंद्र भेजा जा रहा है।

लैंसडौन से सटे क्षेत्र में दुष्कर्म की घटना ने सबको चौंका दिया है। आरोपित पीड़िता का सगा भाई है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने मामले को जांच शुरू की।

पुलिस ने शिकायत व प्रारंभिक जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपी सगे भाई के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बाल सुधार केंद्र भेज दिया गया है। नाबालिग को नारी निकेतन भेजा गया है।

घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में इसकी चर्चा है। पुलिस पूरे मामले की परिस्थितियों की जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों को भी जुटाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- पौढ़ी गढ़वाल में अचानक सड़क पर आ धमका हाथी, स्कूटी और बाइक सवारों को दौड़ाया

यह भी पढ़ें- लैंसडाउन जंगल में लगी भीषण आग, दो वनकर्मी झुलसे; मॉक ड्रिल में परखी तैयारी