विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लैंसडाउन जंगल में लगी भीषण आग, दो वनकर्मी झुलसे; मॉक ड्रिल में परखी तैयारी

Published: Wed, 18 Feb 2026 06:57 PM (IST)

लैंसडाउन वन प्रभाग के सनेह क्षेत्र में भीषण आग लग गई, जिसे बुझाने के दौरान दो वनकर्मी झुलस गए। उन्हें ...और पढ़ें

जंगलों को आग से बचाने के लिए माक ड्रिल कर अपनी तैयारियों को परखा. Jagran

जंगलों को आग से बचाने के लिए माक ड्रिल कर अपनी तैयारियों को परखा. Jagran

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, कोटद्वार। लैंसडौन वन प्रभाग क्षेत्र के सनेह क्षेत्र के जंगल में भीषण आग लग गई। तेज हवा के साथ विकराल हो रही आग आबादी तक पहुंचने लगी। सूचना पर अग्निशमन, एसडीआरएफ व वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग बुझाने के दौरान दो वनकर्मी झुलस गए। जिन्हें 108 के माध्यम से राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार पहुंचाया गया।

गर्मी के मौसम में जंगलों को आग से बचाने के लिए सरकारी तंत्र ने माक ड्रिल कर अपनी तैयारियों की परीक्षा ली। स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचना दी कि सनेह क्षेत्र के जंगलों में भीषण आग लग गई है। तेज हवा के साथ आग आबादी की ओर बढ़ रही है। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन स्थिति काफी विकराल होती जा रही थी। जिसके बाद दमकल विभाग व एसडीआरएफ को भी मदद के लिए बुलाया गया।

दमकल विभाग ने बड़े पानी के टैंक की मदद से आग पर काबू पाया। आग बुझाने के दौरान दो वन कर्मी भी घायल हो गए थे, जिन्हें मौके पर तैनात आपातकालीन सेवा 108 की मदद से राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने वन कर्मियों को प्राथमिक उपचार दिया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि आगामी गर्मी के मौसम में जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ने लगती हैं। इसके लिए विभागों की ओर से संयुक्त माक ड्रिल कर तैयारियों को परखा गया। अभियान के दौरान आमजन को भी वन सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कहा कि कहीं भी आग लगने की घटना पर तुरंत वन विभाग को सूचना दें।

ऊंचाई पर लगी आग तो होगी मुश्किल

माक ड्रिल में सामने आया कि दमकल विभाग के टैंक के पाईप से सड़क के आसपास जंगल में तो आग पर काबू पाया जा सकता है। लेकिन, यदि आग ऊंची पहाड़ी पर लगी तो उसे बुझाना एक चुनौती बन सकती है। इस तरह की आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग को स्वयं के ही उपकरणों का प्रयोग करना होगा। यदि समय रहते आग की सूचना मिल जाएं तो इस पर नियंत्रण पाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- कोटद्वार मोहम्मद दीपक मामला: संतों का हरिद्वार से CM आवास कूच, पुलिस कर रही तलाश

यह भी पढ़ें- बेटी से दुष्कर्म: कोटद्वार में सौतेले पिता के बाद मां भी गिरफ्तार, अपराध में थी संलिप्तता