विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेटी से दुष्कर्म: कोटद्वार में सौतेले पिता के बाद मां भी गिरफ्तार, अपराध में थी संलिप्तता

Published: Sat, 14 Feb 2026 06:29 PM (IST)

कोटद्वार में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में सौतेले पिता की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस ने किशोरी की मां को ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, कोटद्वार। नाबालिग से दुष्कर्म मामले में सौतेले पिता की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस ने किशोरी की माता को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जांच पड़ताल के दौरान यह बात सामने आई कि बालिका की माता भी बालिका से दुष्कर्म के अपराध में संलिप्त थी।

बताते चलें कि बीती छह फरवरी को कोटद्वार निवासी एक महिला ने कोतवाली कोटद्वार में तहरीर दी। बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री सुबह घर से बिना बताए कहीं चली गई है और वापस घर नहीं लौटी है।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गुमशुदा नाबालिग बालिका की त्वरित खोजबीन शुरू कर दी। पता चला कि पांच फरवरी को पूर्वाह्न 11:00 बजे बालिका अपनी नानी के पास बीईएल रोड गई थी।

नानी ने पुलिस को बताया कि बालिका अत्यंत डरी हुई थी और अपने माता-पिता के साथ नहीं रहना चाहती थी। हालांकि, बालिका ने पूरी बात स्पष्ट रूप से नहीं बताई। नानी ने बालिका को अपने एक परिचित के यहां सिगड्डी क्षेत्र में भेज दिया।

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गुमशुदा नाबालिग बालिका को सिगड्डी क्षेत्र से सकुशल बरामद किया गया। बरामदगी के पश्चात बालिका ने बताया कि पांच फरवरी की रात्रि को उसके सौतेले पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

उक्त घटना से भयभीत होकर वह प्रातः करीब सात बजे घर से निकलकर अपनी नानी के पास चली गई थी। पुलिस ने मामले में पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर दिया।

कोतवाली प्रभारी प्रदीप नेगी ने बताया कि जांच के दौरान इस बात की पुष्टि हुई कि बालिका की माता भी बालिका से दुष्कर्म के अपराध में संलिप्त थी। जिसके पश्चात साक्ष्यों के के आधार पर बालिका की माता को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें- कोटद्वार में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात, नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में सौतेला पिता गिरफ्तार