विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

श्रीनगर गढ़वाल: श्रीयंत्र टापू पास अलकनंदा नदी किनारे मिला बच्ची का सिर कटा शव, मासूम की उम्र 5 से 6 साल

By Vinay BahugunaEdited By: Nirmala Bohra
Published: Sat, 14 Nov 2026 12:46 PM (IST)

श्रीनगर गढ़वाल में अलकनंदा नदी किनारे 5-6 साल की बालिका का सिर विहीन शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल। शनिवार को अलकनंदा नदी किनारे श्रीयंत्र टापू के समीप शनिवार को 5 से 6 वर्ष की बालिका का बिना सिर का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

पुलिस को नदी किनारे शव पड़े होने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

पुलिस के अनुसार, शव बालिका का है और उसकी उम्र करीब 5 से 6 वर्ष अनुमानित है। शव पानी में रहने के कारण फूल गया है। बालिका का सिर नहीं होने से मामला गंभीर बना हुआ है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया है। फिलहाल बालिका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच के साथ शव की पहचान कराने के प्रयास कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।