विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चाइल्ड हेल्पलाइन में दर्ज मामलों का ब्लाकवार डाटा उपलब्ध कराएं

By JagranEdited By:
Published: Sat, 27 Nov 2021 05:43 PM (IST)

संवाद सहयोगी, नई टिहरी: मुख्य विकास अधिकारी नमामि बंसल ने चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 का विद्यालयों,

चाइल्ड हेल्पलाइन में दर्ज मामलों का ब्लाकवार डाटा उपलब्ध कराएं
चाइल्ड हेल्पलाइन में दर्ज मामलों का ब्लाकवार डाटा उपलब्ध कराएं

संवाद सहयोगी, नई टिहरी: मुख्य विकास अधिकारी नमामि बंसल ने चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 का विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ ही पोषण दिवसों में प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन में दर्ज मामलों का विकासखंडवार डाटा उपलब्ध करवाने के निर्देश जिला प्रोबेशन अधिकारी को दिए।

जिला बाल कल्याण समिति की बैठक में बताया गया कि चाइल्ड हेल्पलाइन की ओर से मार्च 2020 से अब तक 76 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। वहीं 30 बाल समूह बनाए गए, जिसमें 240 बच्चों को शामिल किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी अविनाश भदौरिया ने बताया कि वात्सल्य योजना के तहत अब तक 498 पात्र नाम पोर्टल पर दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें से 412 को लाभान्वित किया जा चुका है। अन्य को लाभान्वित किए जाने की कार्यवाही गतिमान है। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जनपद में हर पात्र बच्चे को वात्सल्य योजना का लाभ मिल सके, इसके लिए सत्यापन सहित अन्य प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र की समीक्षा करते हुए कहा कि आगामी तीन दिसंबर को विश्व दिव्यांगता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले दिव्यांगजनों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी को आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। इसके अलावा मुख्य विकास अधिकारी ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को सेवायोजन कार्यालय में पंजीकृत दिव्यांगजन व उन्हें दिए गए रोजगार का डाटा प्राप्त कर उपलब्ध कराना सुनिश्चित कराने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने दिव्यांगजनों के यूडीआइडी कार्ड बनाने की कार्रवाई में गति लाने को कहा। बैठक में डिप्टी सीएमओ डा. एलडी सेमवाल, जिला शिक्षाधिकारी बेसिक एसएस बिष्ट, पुलिस उपाधीक्षक महेश चंद्र बिजोला, जिला प्रोबेशन अधिकारी अविनाश भदौरिया, अध्यक्ष राड्स सुशील बहुगुणा, प्रभा रतूड़ी आदि उपस्थित थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।