चारधाम यात्रा से लौट रहे यूपी के तीर्थ यात्री की हृदय गति रुकने से मौत
चारधाम यात्रा से लौटने के दौरान होटल में रुके एक तीर्थयात्री की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। वह देवप्रयाग स्थित सैनिक होटल में रुके थे।
टिहरी, [जेएनएन]: चारधाम यात्रा से लौटने के दौरान होटल में रुके एक तीर्थयात्री की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। वह देवप्रयाग स्थित सैनिक होटल में रुके थे।
चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की हृदय गति रुकने से मौते के मामले बढ़ते जा रहे हैं। गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के यात्रा रूट पर अब तक दस तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है।
बताया जा रहा है कि शनिवार को गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ की यात्रा पूरी कर यूपी के देवरिया जिले का एक दल लौटते समय देवप्रयाग स्थित सैनिक होटल में रुका था। दल में शामिल 62 वर्षीय केदारनाथ मिश्रा पुत्र शभुनाथ निवासी पिपरी मेरुवा जिला देवरिया को आधी रात में सीने में दर्द की शिकायत हुई।
तबीयत बिगड़ने पर उनके साथी उन्हें 108 सेवा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागी ले गए। जहां डॉक्टरो ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें: यमुनोत्री यात्रा रूट पर गुजरात की महिला यात्री की हार्ट अटैक से मौत
यह भी पढ़ें: चारधाम यात्रा पर निकलो तो दिल का रखें विशेष ध्यान
यह भी पढ़ें: तीर्थयात्रा पर आर्इं पांच महिलाओं समेत छह की हार्ट अटैक से मौत