Move to Jagran APP

यमुनोत्री यात्रा रूट पर गुजरात की महिला यात्री की हार्ट अटैक से मौत

यमुनोत्री दर्शन को जा रही गुजरात की एक महिला तीर्थ यात्री की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। अभी तक गंगोत्री व यमुनोत्री धाम रूट पर दस यात्रियों की हृदयगति रुकने से मौत हो चुकी है।

By BhanuEdited By: Published: Fri, 18 May 2018 01:45 PM (IST)Updated: Fri, 18 May 2018 09:47 PM (IST)
यमुनोत्री यात्रा रूट पर गुजरात की महिला यात्री की हार्ट अटैक से मौत
यमुनोत्री यात्रा रूट पर गुजरात की महिला यात्री की हार्ट अटैक से मौत

उत्तरकाशी, [जेएनएन]: यमुनोत्री दर्शन को जा रही गुजरात की एक महिला तीर्थ यात्री की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। अभी तक गंगोत्री व यमुनोत्री धाम रूट पर दस यात्रियों की हृदयगति रुकने से मौत हो चुकी है। 

loksabha election banner

ऊंचाई वाले क्षेत्र में आक्सीजन की कमी के चलते हृदयगति रुकने के मामले ज्यादा बढ़ जाते हैं। जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम गुजरात के पर्यटकों का दल बडकोट से 20 किलोमीटर यमुनोत्री की ओर पालीगाड पहुंचा। 

रात को यह दल पालीगाड के एक होटल में रुका। सुबह के समय जब यात्री यमुनोत्री जाने के लिए तैयार हुए। उसी दौरान दाई बेन बघेला (66) पत्नी दाया भाई निवासी अमरीवाद अहमदाबाद (गुजरात) की तबियत खराब हुई।

अन्य यात्री वृद्धा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वृद्धा की मौत का

कारण हृदय गति रुकना बताया। गौरतलब है कि अभी तक गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए 10 यात्रियों की हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: चारधाम यात्रा पर निकलो तो दिल का रखें विशेष ध्यान

यह भी पढ़ें: तीर्थयात्रा पर आर्इं पांच महिलाओं समेत छह की हार्ट अटैक से मौत

यह भी पढ़ें: चारधाम यात्रा पर आए महाराष्ट्र के तीर्थयात्री की हार्ट अटैक से मौत 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.