विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब मौसम की मिल सकेगी सटीक जानकारी, जानिए कैसे

By Edited By:
Published: Mon, 24 Dec 2018 05:14 PM (IST)Updated: Tue, 25 Dec 2018 08:24 AM (IST)

टिहरी जिले के देवप्रयाग में मौसम की सटीक जानकारी के लिए पहली बार स्वचालित मौसम केंद्र बनाया गया है।

अब मौसम की मिल सकेगी सटीक जानकारी, जानिए कैसे
अब मौसम की मिल सकेगी सटीक जानकारी, जानिए कैसे

देवप्रयाग, जेएनएन। देवप्रयाग ब्लॉक में मौसम की सटीक जानकारी के लिए पहली बार स्वचालित मौसम केंद्र बनाया गया है। समुद्र तल से 1850 मीटर ऊंचाई पर स्थित राजकीय महाविद्यालय चंद्रबदनी नैखरी में इसको स्थापित किया गया है। हैदराबाद की एस्ट्रा माइक्रोवेव प्रोडक्ट कंपनी की ओर से प्रदेश में ऐसे कर्इ केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं।

उत्तराखंड में 176 स्थानों पर मौसम की सटीक जानकारी के लिए स्वचलित मौसम केंद्र स्थापित करने का काम चल रहा है। इसके जरिए मिलने वाले डाटा से मौसम का सटीक अनुमान लगाकर क्षेत्र में आने वाली आपदाओं के प्रति लोगों को सचेत किया जा सकेगा। स्वचालित मौसम केंद्र से तापमान, सौर विकिरण, बारिश, हवा की गति, दबाव, दिशा आदि की पहले से ही जानकारी मिल सकेगी। इससे बादल फटने, बाढ़ आने जैसी प्राकृतिक घटनाओं की संभावनाओं से क्षेत्रवासियों को अलर्ट किया जा सकेगा। 

महाविद्यालय प्रभारी प्राचार्य डॉ. प्रताप सिंह बिष्ट ने विश्व बैंक की सहायता से लग रहे स्वचालित मौसम केंद्रों को क्षेत्र और प्रदेश के लिए बहुउपयोगी बताते हुए कहा कि इसका लाभ जहां आम लोगों को मिलेगा, वहीं मौसम के संबंध में छात्र-छात्राओं को भी अपना ज्ञान बढ़ाने का मौका मिल सकेगा। आपदाओं की दृष्टि से यह केंद्र महत्वपूर्ण साबित होगा।

यह भी पढ़ें: गुजरात पहुंचा सिलोगी की कनिका का डस्टबिन, जानिए इसकी खासियत

यह भी पढ़ें: शैक्षणिक संस्थान उद्योगों के साथ मिलकर विकसित करेंगे नई तकनीक

यह भी पढ़ें: बाल विज्ञान कांग्रेस में छात्रों ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।