विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टिहरी के कस्तल गांव में तेंदुए का आतंक, दहशत में ग्रामीण

By BhanuEdited By:
Published: Sat, 25 Feb 2017 02:34 PM (IST)Updated: Sun, 26 Feb 2017 07:00 AM (IST)

जाखणीधार ब्लॉक के कस्तल गांव में तेंदुए का आतंक बना हुआ है। तेंदुए ने गांव के पास चर रही बकरियों पर हमला कर एक बकरी को निवाला बना दिया।

टिहरी के कस्तल गांव में तेंदुए का आतंक, दहशत में ग्रामीण
टिहरी के कस्तल गांव में तेंदुए का आतंक, दहशत में ग्रामीण

टिहरी, [जेएनएन]: जाखणीधार ब्लॉक के कस्तल गांव में तेंदुए का आतंक बना हुआ है। तेंदुए ने गांव के पास चर रही बकरियों पर हमला कर एक बकरी को निवाला बना दिया। 

कस्तल गांव निवासी सबल सिंह और महिपाल सिंह गांव के पास ही जंगल में बकरियां चरा रहे थे। इस दौरान अचानक तेंदुए ने बकरियों के झुंड पर हमला कर दिया। इस दौरान दोनों ग्रामीणों ने भागकर जान बचाई। वहीं, तेंदुए ने एक बकरी को मार दिया। 

यह भी पढ़ें: शाम ढलते ही गायब हुआ दो मकान के बीच फंसा तेंदुआ

उल्लेखनीय है कि कस्तल गांव में 20 फरवरी को तेंदुए ने आंगन में खेल रही पांच साल की बच्ची रेनुका को निवाला बना दिया था। उसके बाद वन विभाग ने गांव में पिंजरा लगा दिया था। पिंजरे में एक तेंदुआ  कैद भी हो गया था। 

यह भी पढ़ें: हरिद्वार-देहरादून रेलवे ट्रैक पर मिला जख्‍मी तेंदुआ

अब फिर से तेंदुए के गांव में धमकने के बाद ग्रामीण दहशत में हैं। प्रधान सरस्वती देवी ने बताया कि वन विभाग ने एक तेंदुआ तो पकड़ लिया, लेकिन गांव में दूसरा तेंदुआ घूम रहा है। जिला पंचायत सदस्य परमवीर पंवार, क्षेपंस सुधीर चौहान ने वन विभाग से गांव में पिंजरा लगाने की मांग की। रेंज अधिकारी एसएस नेगी ने बताया कि गांव में गश्त की जा रही है। साथ ही विभागीय टीम को गांव में तैनात भी किया गया है।

यह भी पढ़ें: बागेश्‍वर में गली में घुसा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।