बैसाखी पर लगाई पुण्य की डुबकी
जागरण टीम, गढ़वाल: बैसाखी पर गढ़वाल में पवित्र नदियों में श्रद्धालुओं ने पुण्य की डुबकी लगाई। देवप्र
जागरण टीम, गढ़वाल: बैसाखी पर गढ़वाल में पवित्र नदियों में श्रद्धालुओं ने पुण्य की डुबकी लगाई। देवप्रयाग में स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने रघुनाथ मंदिर मे पूजा-अर्चना कर मन्नतें मांगी। गोपेश्वर में भी नंदप्रयाग संगम पर लोगों ने स्नान कर पूजा अर्चना की। गो¨वदघाट में सिखों ने धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
गुरुवार को प्रसिद्ध तीर्थधाम देवप्रयाग में संगम स्थल रामकुंड में स्नान के लिए तड़के से ही भारी भीड़ लग गई। पौड़ी जिले के सलाण क्षेत्र से डौंर थाली के साथ देवी-देवताओं की डोली व निशान के साथ लोग स्नान के लिए यहां पहुंचे। डोली के साथ ही लोगों ने संगम पर स्नान किया। वैशाखी स्नान गुरुवार से शुक्रवार तक चलेगा। बैशाखी पर्व के चलते देवप्रयाग में खूब रौनक देखी गई। हालांकि यहां पर लोगों को असुविधाओं का भी सामना करना पड़ा।
चमोली जिले में बैसाखी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। गो¨वदघाट में पवित्र अलकनंदा नदी में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। इसके बाद गुरुद्वारे में शबद कीर्तन, अखंड पाठ, गुरुवाणी का आयोजन किया गया। इस मौके पर दिल्ली व पंजाब की सिख संगत ने भी हिस्सा लिया। मुख्य ग्रंथी कुलवंत ¨सह व ग्रंथी संत ¨सह ने श्रद्धालुओं को बैसाखी के महात्म्य की जानकारी दी। इस मौके पर भंडारा लगाकर लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। नई दिल्ली की गायिका मनजीत कौर के भजनों पर लोग झूम उठे। सैकड़ों लोगों ने लंगर में प्रसाद ग्रहण किया। जोशीमठ गुरुद्वारे में भी बैसाखी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। पंच प्रयागों में से एक नंदप्रयाग में भी दूर-दूर से आए लोगों ने संगम पर डुबकी लगाकर पुण्य कमाया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।