Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kedarnath Dham में लगातार दूसरे दिन जोरदार बर्फबारी, श्रद्धालुओं की जम रही कुल्‍फी!

    Updated: Wed, 04 Jun 2025 12:40 PM (IST)

    केदारनाथ धाम में जून में बर्फबारी से यात्री हैरान और खुश हैं। भक्तों ने दर्शन के साथ बर्फ का आनंद लिया कई लोगों ने पहली बार ऐसा अनुभव किया। तापमान शून्य से नीचे जाने से ठंड बढ़ गई। सुबह 10 बजे शुरू हुई बर्फबारी ढाई घंटे चली। मौसम खराब होने से हेलीकॉप्टर सेवाएं बाधित हुईं। यात्रियों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है।

    Hero Image
    केदारनाथ धाम में दूसरे दिन भी जोरदार बर्फबारी। जागरण

    संवाद सहयोगी जागरण, रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में जून माह में भी बर्फबारी से जहां सभी हैरान हैं, वहीं भक्तों ने भोले बाबा के दर्शन के साथ ही बर्फबारी का भी मजा लिया। कई यात्री ऐसे थे जिन्होंने जीवन में पहली बार बर्फबारी का आंदन लिया, वहीं बर्फबारी से केदारनाथ धाम का तापमान शून्य से काफी नीचे चला गया है। यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केदारनाथ धाम में मंगलवार के बाद बुधवार को को सुबह से ही मौसम बदला बदला सा था। तड़के दोबारा केदारनाथ धाम में बर्फबारी शुरू हो गई। इससे पहले मंगलवार को लगभग ढाई घंटे तक बर्फबार चलती रही। बर्फबारी में ही भक्त लाइनों में खड़े होकर दर्शन का इंतजार करते रहे। 

    बर्फ से ढक गई पहाड़ियां

    केदारपुरी की आस पास की पहाड़ियां बर्फ से ढक गई। हालांकि धाम में बर्फ जमी नहीं वह पिघल गई। इस बीच बड़ी संख्या में भक्त मंदिर परिसर में बर्फबारी का आंनद भी लेते रहे। वहीं मौसम खराब होने से हेली सेवाएं भी रुक-रुक कर संचालित होती रही।

    बर्फबारी से केदारपुरी का तापमान शून्य से काफी नीचे चला गया है। यात्रियो को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जिला मुख्यालय समेत अन्य क्षेत्रों में भी बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लोगों ने गर्म कपड़े पहन रहे हैं।