विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand: हो गया तारीखों का एलान, इस दिन बंद होंगे तुंगनाथ और मदमहेश्वर मंदिर के कपाट

By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
Published: Wed, 25 Oct 2023 08:59 AM (IST)

Uttarakhand उत्तराखंड में पांच पौराणिक मंदिरों का एक समूह है जिसे पंचकेदार के नाम से जाना जाता है। इस समूह ...और पढ़ें

तुंगनाथ और मदमहेश्वर मंदिर
तुंगनाथ और मदमहेश्वर मंदिर

HighLights

  1. उत्तराखंड में पांच पौराणिक मंदिरों का एक समूह है
  2. उत्तराखंड में पंचकेदार मंदिर के कपाट बंद होने शुरू हो गए हैं
  3. तुंगनाथ और मध्यमेश्वर धाम के कपाटबंद करने की तारीखों का एलान हो गया

जागरण संवाददाता, रुद्रप्रयाग। विजयदशमी पर्व पर तृतीय केदार बाबा तुंगनाथ के शीतकालीन गद्दीस्थल मक्कूमठ में तय हुआ कि धाम के कपाट एक नवंबर को धनु लग्न में सुबह 11 बजे बंद किए जाएंगे। अब बर्फबारी होने के साथ ही यहां ठंड भी बढ़ने लगी है, इसको देखते हुए मंदिरों के कपाट बंद होने लगे हैं।

इसी दिन बाद बाबा तुंगनाथ की उत्सव डोली रात्रि प्रवास के लिए चौपटा चो, दो नवंबर को बनियाकुंड, दुगलबिट्टा, मक्कूबैंड व बनातोली होते हुए भनकुंड और तीन नवंबर को शीतकालीन गद्दीस्थल मक्कूमठ पहुंचेगी।

मध्यमेश्वर धाम के कपाट भी होंगे बंद

वहीं, पंचगद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में तय हुआ कि द्वितीय केदार मध्यमेश्वर धाम के कपाट 22 नवंबर को वृश्चिक लग्न में सुबह आठ बजे बंद किए जाएंगे। जिसको भी दर्शन करने है वो 22 नवंबर से पहले यहां जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Chamoli: अब गोपीनाथ मंदिर में दर्शन देंगे चतुर्थ केदार बाबा रुद्रनाथ, 18 अक्टूबर को शीतकाल के लिए बंद किए गए धाम के कपाट

बाबा मध्यमेश्वर की उठेगी उत्सव डोली

22 नवंबर को बाबा मध्यमेश्वर की उत्सव डोली कूनचट्टी, मैखंभा, नानौ, खटारा व बनातोली होते हुए रात्रि प्रवास के लिए गौंडार, 23 नवंबर को राकेश्वरी मंदिर रांसी, 24 नवंबर को उनियाणा, राऊलैंक व मनसूना होते हुए गिरीया गांव और 25 नवंबर को ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंचेगी।

चार धाम पहुंचे तीर्थयात्री (23 नवंबर तक)

  • यमुनोत्री-7,06,063
  • गंगोत्री-8,63,318
  • केदारनाथ-17,70,949
  • बदरीनाथ-16,28,653

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।