रुद्रप्रयाग में कर्ज से परेशान व्यापारी ने जहर खाकर की आत्महत्या
रुद्रप्रयाग के तिमली गांव निवासी व्यापारी ने कर्ज से परेशान होकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उस पर सहकारी साधन समिति का का 55 हजार रुपये का ऋण था।
रुदप्रयाग, [जेएनएन]: कर्ज से परेशान पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य और व्यापारी ने जहर गटक कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर दी। उस पर सहकारी साधन समिति का का 55 हजार रुपये का ऋण भी था।
घटना तिमली गांव की हैं। यहां रह रहे 42 वर्षीय ओम प्रकाश भट्ट श्रीनगर में एक दुकान चलाते हैं। वह श्रीनगर से रुद्रप्रयाग के लिए चले। बस से उतरने के बाद तिमली अपने घर जाने वाले रास्ते में उन्होंने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
बेहोशी की स्थिति में गांव वाले उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया गया कि ओम प्रकाश कर्ज से परेशान था। उसने साधन सहकारी समिति से कृषि ऋण लिया हुआ था।
पिछले दिनों मकान बनाने के लिए भी उसने कुछ परिचितों से उधार ले रखा था। साधन सहकारी समिति के सचिव डीएल मरछवाण ने बताया कि ओम प्रकाश ने अप्रैल 2017 में 50 हजार रुपये कृषि ऋण लिया था। इसकी अदायगी एक साल के भीतर की जानी थी। लेकिन ओम प्रकाश ने अभी तक एक भी किस्त जमा नहीं की थी।
अब यह राशि ब्याज जोड़कर 55 हजार से अधिक हो गई है। चार दिन पूर्व समिति की टीम ने उसे मौखिक तौर पर किस्तों में कर्ज जमा करने के लिए कहा गया था। परिजनों के अनुसार कर्ज की अदायगी न होने की वजह से वह तनाव में था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।