Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुमेर सिंह की गाय, कुसुम देवी की भैंस अव्वल

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 11 Feb 2020 06:12 AM (IST)

    संवाद सहयोगी रुद्रप्रयाग पशुपालन विभाग की ओर से आयोजित ब्लॉक स्तरीय पशु प्रदर्शनी के दुधारू ...और पढ़ें

    Hero Image
    सुमेर सिंह की गाय, कुसुम देवी की भैंस अव्वल

    संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग : पशुपालन विभाग की ओर से आयोजित ब्लॉक स्तरीय पशु प्रदर्शनी के दुधारू गाय वर्ग में सुमेर सिंह की गाय और भैंस वर्ग में कुसुम देवी की भैंस प्रथम रही। पशु प्रदर्शनी में भारी संख्या में ग्रामीण अपने पशुओं को लेकर पहुंचे। इस अवसर पर उन्हें पशुपालन से संबंधित विभिन्न जानकारियों भी दी गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिला योजना अंतर्गत पशुपालन विभाग के सौजन्य से ग्राम उरोली में ब्लॉक स्तरीय पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें सौ से अधिक पशु शामिल हुए। पशु प्रदर्शनी में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश सिंह नितवाल ने विभागीय कार्यक्रमों के बारे में बताया। पशु प्रदर्शनी में दुधारू गाय वर्ग में सुमेर सिंह राणा की गाय प्रथम, श्याम देई देवी की गाय द्वितीय तथा यशोदा की गाय तृतीय स्थान पर रही। भैंस वर्ग में कुसुम देवी की भैंस, जयेंद्र सिंह की भैंस तथा गब्बर सिंह की भैंस क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रही। बैल जोड़ी में राजेंद्र सिंह की बैल जोड़ी प्रथम, मातवर सिंह की बैल जोड़ी द्वितीय तथा प्रवीण प्रसाद की बैल जोड़ी तृतीय स्थान पर रही। हीफर वर्ग में केदार सिंह की हीफर ने प्रथम, पुष्कर सिंह की हीफर ने द्वितीय तथा पुष्पा देवी की हीफर ने तृतीय स्थान पाया। इस अवसर पर डॉ. संजय राणा ने पशुपालकों को अच्छी नस्ल के पशु पालने तथा उनका अच्छी प्रकार रखरखाव करने की सलाह दी। मुख्य अतिथि ज्येष्ठ उप प्रमुख जखोली नागेंद्र सिंह पंवार ने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी ब्लॉक के अन्य गांव में भी लगनी चाहिए, ताकि अन्य पशुपालकों को भी इसका फायदा मिले। पशु प्रदर्शनी में डॉ. सतेंद्र यादव, डॉ. रवि कुमार तथा डॉ. आर्शीदा खानम ने निर्णायक की भूमिका निभाई।