विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rudraprayag News: रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ क्षेत्र में भारी बारिश से तबाही, दीवार टूटने से एक महिला की हुई मौत

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sat, 10 Sep 2022 03:55 PM (IST)

ग्राम पंचायत तुलंगा में दीवार ढहने से एक महिला की मौत हो गयी है। बारिश के दौरान अचानक दीवार ढह ...और पढ़ें

गौरीकुंड हाईवे पर बारिश के चलते गुप्तकाशी नाला के पास इस तरह वाशआट हुआ हाईवे। जागरण
गौरीकुंड हाईवे पर बारिश के चलते गुप्तकाशी नाला के पास इस तरह वाशआट हुआ हाईवे। जागरण

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: ऊखीमठ तहसील में भारी वर्षा से तबाही मच गई। क्षेत्र में बरसाती नाले और गदेरे उफान पर आ गए और एक गोशाला की दीवार टूटने से एक महिला की मौत हो गई। गौरीकुंड हाईवे भी लगभग छह घंटे अवरुद्ध रहा।

ऊखीमठ तहसील क्षेत्र में हुई तेज बारिश

ऊखीमठ तहसील में शुक्रवार मध्य रात्रि से तेज वर्षा शुरू हुई, जो दोपहर शनिवार तक जारी रही। इस दौरान, ग्राम सभा तुलंगा की 64 वर्षीय सुरजी देवी गोशाला जा रही थी कि दीवार टूट गई, जिसके नीचे दबकर उसकी मौत हो गई।

वर्षा से कुंड-चमोली राष्ट्रीय राजमार्ग क्षतिग्रस्त

इधर, वर्षा होने से ऊखीमठ क्षेत्र के कुंड-चमोली राष्ट्रीय राजमार्ग वर्षा से क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे जनता को भारी परेशानी उठानी पड़ी। दोपहर 12 बजे अस्थायी तौर पर वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई है, जिससे बरसाती नाले व गदेरे भी उफान पर आ गए।

बदरीनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं को हुई परेशानी

कुंड-चमोली राजमार्ग पर जैबीरी के निकट मलबा आने से बंद हो गया। राजमार्ग बंद होने से दोनों ओर लंबा जाम लग गया, जिससे ऊखीमठ-चोपता से बदरीनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

ग्रामीणों के कई खेतों को हुआ नुकसान

वहीं, गौरीकुंड हाईवे भी नारायणकोटी, बांसवाड़ा, भीरी के पास अवरुद्ध हो गया। एनएच की टीम करीब छह घंटे बाद हाईवे पर आवाजाही सुचारू करा सकी। मंगोलीचारी के निकट भी भारी मात्रा में पानी एवं मलबा आने से ग्रामीणों के कई खेतों को नुकसान पहुंचा।

अस्थाई तौर पर सड़क पर आवाजाही शुरू

प्रशासन और विभागीय अफसरों की टीम ने अस्थाई तौर पर सड़क पर वाहनों की आवाजाही शुरू करा दी है। इस मौके पर तहसीलदार डीएस राणा, एई राजवीर चौहान, धर्मेंद्र तिवारी, अनूप तिवारी आदि थे।

तुंगनाथ में एक यात्री की हुई मौत

रुद्रप्रया जनपद में तुंगनाथ में एक यात्री की तबीयत अचानक खराब होने से मौत हो गई। जबकि एक अन्य यात्री की तबीयत भी खराब होने पर उसे रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया।