विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रुद्रप्रयाग में भीषण सड़क हादसा, बारातियों की मैक्स खाई में गिरी, चार की मौत छह घायल

By Brijesh BhattEdited By: Rahul Chauhan
Published: Tue, 17 Nov 2026 11:16 AM (IST)

रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि ब्लॉक में मंगलवार रात एक मैक्स वाहन खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई ...और पढ़ें

फाइल फोटो

फाइल फोटो

HighLights

  1. रुद्रप्रयाग में मैक्स वाहन खाई में गिरा, चार की मौत।

  2. शादी से लौट रहे छह लोग घायल, चार गंभीर।

  3. पुलिस, एसडीआरएफ ने मिलकर किया बचाव कार्य।

जागरण संवाददाता, रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि ब्लॉक की क्यूंजा घाटी में मंगलवार रात करीब नौ बजे कंडारा रोड पर बारात से लौट रहा मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। घायलों में चार की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें श्रीनगर बेस अस्पताल रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार, वाहन में सवार सभी दस लोग पोखरी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर रांसी-गोणार क्षेत्र लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

थाना प्रभारी गुमान सिंह नेगी और कांस्टेबल सोनू गोदियाल पुलिस बल के साथ राहत एवं बचाव कार्य में जुटे रहे। जिला पंचायत सदस्य अजयवीर भंडारी, पूर्व विधायक मनोज रावत और पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद राणा ने भी मौके पर पहुंचकर सहयोग किया। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

रात भर चले रेस्क्यू अभियान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार व्यक्तियों को खाई से बाहर निकाला गया। इस दुर्घटना में 04 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई, जबकि 06 व्यक्ति घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया।

इनमें से 02 घायलों को सामान्य चोटें आई हैं, जबकि 04 घायलों को प्राथमिक उपचार के उपरान्त हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस, एसडीआरएफ एवं डीडीआरएफ की टीमों द्वारा आपसी समन्वय के साथ राहत एवं बचाव कार्य किया गया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

घायलों का विवरण

1. उम्मेद सिंह राणा पुत्र चंद्र सिंह राणा, उम्र 52 वर्ष, निवासी ग्राम रांसी, कोतवाली ऊखीमठ, जनपद रुद्रप्रयाग।
2. राजेंद्र सिंह पुत्र चंद्र सिंह, उम्र 56 वर्ष, निवासी ग्राम रांसी, कोतवाली ऊखीमठ, जनपद रुद्रप्रयाग।

हायर सेंटर रेफर श्रीनगर (04)

3. लविश राणा पुत्र दिलीप सिंह राणा, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम रांसी, कोतवाली ऊखीमठ, जनपद रुद्रप्रयाग।
4. कु. वंशिका पुत्री आशीष रावत, उम्र 08 वर्ष, निवासी ग्राम कांथा, कोतवाली ऊखीमठ, जनपद रुद्रप्रयाग। 5. उर्मिला देवी पत्नी भरत सिंह राणा, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम चिलौंड, कोतवाली गुप्तकाशी, जनपद रुद्रप्रयाग।
6. श्रीमती पूजा पत्नी आशीष रावत, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम कांथा, कोतवाली ऊखीमठ, जनपद रुद्रप्रयाग।

मृतकों का विवरण

1. कुंवर सिंह पुत्र बच्चन सिंह, उम्र 60 वर्ष, निवासी ग्राम रांसी, ऊखीमठ, जनपद रुद्रप्रयाग।
2. मदन सिंह पुत्र मोहन सिंह, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम रांसी, ऊखीमठ, जनपद रुद्रप्रयाग।
3. सूरत सिंह पुत्र भीम सिंह, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम देड़ा, ऊखीमठ, जनपद रुद्रप्रयाग।
4. बलवीर सिंह पुत्र बिहारी सिंह, उम्र 70 वर्ष, निवासी ग्राम दादा गैड़ बस्ती, रांसी, ऊखीमठ, जनपद रुद्रप्रयाग।

यह भी पढ़ें- ऋषिकेश बस हादसाः आठ राज्यों के लोग कर रहे थे बस में यात्रा, मृतकों की संख्या हुई नौ, 25 घायल, देखें नाम पते सहित पूरी लिस्ट

यह भी पढ़ें- ऋषिकेश में बड़ा हादसा: बदरीनाथ हाईवे पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, 8 यात्रियों की मौत; 26 घायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।