विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल प्रोजेक्ट ने हासिल किया अहम पड़ाव, 6.59 किमी लंबी मेन टनन आर-पार

Published: Sat, 28 Nov 2026 10:51 AM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2026 10:55 AM (IST)

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किमी लंबी मुख्य सुरंग रुद्रप्रयाग जिले में आर-पार हो गई है, जो सुमेरपुर और मरोड़ा के हिस्सों को जोड़ती है।

ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना के तहत सुमेरपुर टनल पर हुआ ब्रेक थ्रो। जागरण

ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना के तहत सुमेरपुर टनल पर हुआ ब्रेक थ्रो। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के निर्माण कार्य में शुक्रवार को एक और उपलब्धि जुड़ गई। रुद्रप्रयाग जिले में परियोजना की 6.59 किमी लंबी मुख्य सुरंग शुक्रवार को आर-पार हो गई। यह सुरंग सुमेरपुर से 4.7 किमी और मरोड़ा से 1.79 किमी हिस्से को जोड़ती है।

रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) की ओर से पैकेज-08 के तहत मेघा इंजीनियरिंग एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने इसका निर्माण किया है। सुरंग निर्माण के दौरान इंजीनियर और श्रमिकों को तमाम चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

जटिल परिस्थितियों के बीच निर्माण कार्य को आगे बढ़ाया

रिहायशी इलाकों के नीचे भुरभुरी मिट्टी, कम ओवरबर्डन (सुरंग के ऊपर चट्टान व मिट्टी की कम मोटाई) और पानी के रिसाव जैसी जटिल परिस्थितियों के बीच निर्माण कार्य को आगे बढ़ाया गया।

इन चुनौतियों से निपटने के लिए इंजीनियरिंग टीम ने न्यू आस्ट्रियन टनलिंग मेथड (एनएटीएम) और नियंत्रित ब्लास्टिंग तकनीक का सहारा लिया। तकनीकी दक्षता और बेहतर समन्वय के चलते आखिरकार सुरंग की खोदाई सफलतापूर्वक पूर्ण कर दोनों छोरों को जोड़ दिया गया।

सुरंग के आर-पार होने पर आरवीएनएल समेत निर्माण कंपनी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने इसे परियोजना की बड़ी तकनीकी सफलता बताया। इस अवसर पर आरवीएनएल के उप महाप्रबंधक ओपी मालगुड़ी ने इस चुनौतीपूर्ण कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए मेघा इंजीनियरिंग के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और श्रमिकों को बधाई दी।

परियोजना पर एक नजर

  • परियोजना की अनुमानित लागत, लगभग ₹37,119 करोड़ रुपये
  • कुल लंबाई, 125 किमी
  • रेल लाइन का सुरंगों से होकर गुजरेगा 104 किमी हिस्सा
  • नए स्टेशन, 12
  • यात्री ट्रेनों की अधिकतम गति, सौ किमी प्रति घंटा
  • मालागाड़ियों की अधिकतम गति, 65 किमी प्रति घंटा
  • पुलों की संख्या, 19
  • मुख्य और निकास सुरंगों की कुल लंबाई, 213 किमी
  • सबसे लंबी सुरंग 14.58 किमी
  • विद्युत एवं सिग्नलिंग कार्य, अक्टूबर 2026 से शुरू
  • देहरादून, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग व चमोली को जोड़ेगी परियोजना

यह भी पढ़ें- ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना: 28 में से 22 सुरंगों का काम पूरा, पहली मेन टनल फरवरी में होगी आर-पार

यह भी पढ़ें- ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में ऐतिहासिक उपलब्धि, पहाड़ों को चीरकर 10 किमी सुरंग हुई आर-पार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।