विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

VIDEO: प्रधानमंत्री मोदी 21 अक्टूबर को आएंगे केदारनाथ, 10 क्‍व‍िंटल फूलों से सजाया जा रहा है मंदिर को

By Jagran NewsEdited By: Sunil Negi
Published: Wed, 19 Oct 2022 06:56 PM (IST)

Kedarnath Dhamपीएम नरेन्द्र मोदी के 21 अक्टूबर को केदारनाथ धाम आएंगे। प्रशासन पीएम के केदारनाथ दौरे की तैयारियों में जुट ...और पढ़ें

पीएम मोदी के 21 अक्टूबर को केदारनाथ में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।
पीएम मोदी के 21 अक्टूबर को केदारनाथ में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग : Kedarnath Dham प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 21 अक्टूबर को केदारनाथ में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।

डीएम और एसपी ने डाला डेरा

कार्यक्रम फाइनल होने के बाद जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने केदारनाथ में डेरा डाल दिया है। पीएम की सुरक्षा को लेकर मंदिर के चारों ओर बैरिकेडिंग की जा रही है। वहीं पीएम के आगमन पर केदारनाथ मंदिर को दस क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा है।

सुरक्षा अधिकारी भी पहुंचा शुरू

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के केदारनाथ धाम आगमन की तैयारियों के मद्देनजर प्रदेश के आलाधिकारी केदारनाथ धाम पहुंचने लगे हैं। इसके साथ ही पीएमओ के सुरक्षा अधिकारियों का भी धाम में पहुंचने का कार्यक्रम शुरू हो गया है। धाम में डीएम मयूर दीक्षित एवं एसपी आयुष अग्रवाल समेत कई अधिकारी पहुंच चुके हैं।

यह है पीएम मोदी का कार्यक्रम

  • पीएम नरेन्‍द्र मोदी 21 अक्टूबर को सुबह आठ बजे केदारनाथ के वीआइपी हेलीपैड पहुंचेंगे।
  • इसके बाद साढ़े आठ बजे से नौ बजे तक बाबा केदार के दर्शन व पूजा-अर्चना करेंगे।
  • पीएम मोदी बहुप्रतीक्षित परियोजना सोनप्रयाग-केदारनाथ रोपवे का शिलान्यास करने के बाद शंकाराचार्य समाधि स्थल के दर्शन भी करेंगे।
  • मंदाकिनी आस्था पथ का निरीक्षण करने के साथ ही यहां निमार्ण कार्य कर रहे मजदूरों से वार्तालाप भी करेंगे।
  • सरस्वती आस्था पथ का निरीक्षण के बाद 10.30 बजे हेलीकाप्टर से बदरीनाथ धाम के लिए रवाना होगें।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand News: PM मोदी 21 अक्‍टूबर को आएंगे बदरीनाथ और केदारनाथ, करेंगे पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण

सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि प्रधानमंत्री के केदारनाथ भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत जनपद स्तरीय अधिकारियों एवं पुलिस प्रशासन को आवश्यक तैयारियां शुरू कर अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। सुरक्षा को लेकर मंदिर परिसर में पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

यह भी पढ़ें:-Kedarnath Dham 2022: काशी व सोमनाथ जैसे दिव्य और भव्य दिखेगा केदारनाथ का गर्भगृह, चढ़ाई जानी है सोने की परत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।