Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केदारनाथ की तर्ज पर होगा यमुनोत्री का पुनर्निर्माण, बन रहा ये मास्टर प्लान

    By Ravindra Pratap SingEdited By:
    Updated: Fri, 23 Nov 2018 08:35 PM (IST)

    यमुनोत्री धाम में भी भूस्खलन से मंदिर व आसपास के क्षेत्र को खतरा बना रहता है। इससे मंदिर को भी नुकसान पहुंच सकता है।

    केदारनाथ की तर्ज पर होगा यमुनोत्री का पुनर्निर्माण, बन रहा ये मास्टर प्लान

    रुद्रप्रयाग, बृजेश भट्ट। जून 2013 की आपदा के बाद जिस तरह मास्टर प्लान के तहत केदारनाथ धाम को संवारा गया, ठीक उसी तरह यमुनोत्री धाम को भी संवारने की तैयारी है। इस संबंध में जिंदल ग्रुप निम के पूर्व प्रधानाचार्य कर्नल (सेनि) अजय कोठियाल के सहयोग से कार्ययोजना तैयार कर रहा है। इसके लिए जिंदल ग्रुप के संस्थापक सज्जन जिंदल कर्नल कोठियाल के साथ यमुनोत्री धाम का संयुक्त निरीक्षण करेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    निम के प्रधानाचार्य रहते हुए कर्नल कोठियाल ने आपदा के बाद केदारनाथ धाम को पुनर्स्थापित करने के लिए विषम परिस्थितियों में बारहों महीने कार्य किया। नतीजा आज केदारनाथ धाम नए कलेवर में देश-दुनिया के सामने है। इसी तर्ज पर अब जिंदल ग्रुप यमुनोत्री धाम के पुनर्निर्माण की तैयारी कर रहा है।

             

    क्योंकि, यमुनोत्री धाम में भी भूस्खलन से मंदिर व आसपास के क्षेत्र को खतरा बना रहता है। इससे मंदिर को भी नुकसान पहुंच सकता है। इसी को ध्यान में रख जिंदल ग्रुप से सरकार ने यमुनोत्री में भी मास्टर प्लान के तहत कार्य करने के लिए बातचीत की है। जिंदल ग्रुप इस कार्य में कर्नल कोठियाल के अनुभवों का लाभ लेना चाहता है। इसके लिए ग्रुप के संस्थापक सज्जन जिंदल और निदेशक संदीप गोखले ने कर्नल कोठियाल से विस्तृत वार्ता हुई है।

            

    कर्नल कोठियाल ने बताया कि उन्होंने वुड स्टोन कंस्ट्रक्शन कंपनी के नाम से एक फर्म का गठन किया है। बताया कि यमुनोत्री धाम के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। इसके बाद वहां कार्य शुरू कर दिया जाएगा। बताया कि कंपनी की आय को वह पहाड़ के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए खर्च करेंगे। यूथ फाउंडेशन के तहत सेना पूर्व भर्ती पर धनराशि खर्च हो रही है, उसे भी वुड स्टोन कंस्ट्रक्शन कंपनी ही वहन कर रही है।

                                  

    बेटियां सीखेंगी आत्मरक्षा के गुर

    कर्नल कोठियाल ने बताया कि पहाड़ की बेटियों को न सिर्फ आत्मनिर्भर बनाने के ट्रेनिंग दी जाएगी, बल्कि उन्हें आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए जाएंगे। बताया कि युवतियों को रोजगार से जोड़ने के लिए उन्हें केदारनाथ में जेसीबी, पाकलैंड व अन्य मशीनें चलाने का प्रशिक्षण दिया गया था। इसका परिणाम सामने है।

    सुरक्षा गार्ड एजेंसी देगी स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण

    कर्नल कोठियाल के अनुसार उनकी एक सुरक्षा गार्ड एजेंसी खोलने की भी योजना है। इसमें उन स्थानीय युवाओं की भर्ती की जाएगी, जो सेना में भर्ती होने से वंचित रह जाते हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner