बर्फ से ढके केदारनाथ के भैरवनाथ मंदिर में जूते पहन घुसा शख्स, मूर्तियों से की छेड़छाड़; तीर्थ पुरोहितों में रोष
Bhairavnath Temple Kedarnath केदारनाथ के भैरवनाथ मंदिर में एक व्यक्ति ने जूते पहनकर प्रवेश किया और मूर्तियों से छेड़छाड़ की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में दिख रहा व्यक्ति केदारनाथ पुर्ननिर्माण कार्यों में लगी गावर कम्पनी का मजदूर बताया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस बीच केदारनाथ में ठंड बढ़ने से डेढ़ सौ मजदूर वापस लौट गए हैं।

जागरण संवाददाता, रुद्रप्रयाग। Bhairavnath Temple Kedarnath: इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर एक केदारनाथ स्थित भैरवनाथ मंदिर का एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे लेकर तीर्थ पुरोहितों में रोष है वह धार्मिक भावना आहत होने का आरोप भी लगा रहे हैं। वहीं पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी व्यक्ति, ठेकेदार और कंपनी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वायरल वीडियो में स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है कि केदारनाथ में श्री भैरव मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक व्यक्ति मंदिर परिसर में जूतों सहित घूम रह है। उसके हाथ में एक डंडा है, जिससे वह भैरवनाथ मंदिर की मूर्तियों से छेड़छाड़ करते हुए दिखाई दे रहा है।
उक्त घटनाक्रम पर रुद्रप्रयाग पुलिस के स्तर से तत्काल प्रारम्भिक जांच की गयी तथा प्रथम दृष्टतया उक्त वीडियो थोड़ा पुराना पाया गया। वीडियो में दिख रहा व्यक्ति केदारनाथ पुर्ननिर्माण कार्यों में लगी गावर कम्पनी का मजदूर बताया गया है।
मुकदमा दर्ज
पुलिस ने इस मामले में कोतवाली सोनप्रयाग पर मु.अ.सं. 73/2024 धारा 298 व 331 भारतीय न्याय संहिता (अभियुक्तगणों द्वारा श्री केदारनाथ धाम मंंदिर के निकट स्थित भैरवनाथ मंंदिर में जूते पहनकर प्रवेश कर हाथ में पकड़े डंंडे से मूर्तियों से छेड़छाड़ कर धार्मिक भावनाएं आहत करने, गृहभेदन) के सम्बन्ध में सज्जन कुमार व संबंधित ठेकेदार एव संबंधित कंपनी के कर्मचारी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपितों की गिरफ्तारी करने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है।
केदारनाथ से पुर्ननिर्माण में लगे डेढ़ सौ मजदूर वापस लौटे
रुद्रप्रयाग: केदारनाथ में लगातार ठंड का प्रकोप बढ़ गया है, गत दिनों हुई बर्फबारी के बाद बढ़ी ठंड से तामपान से आई गिरावट के कारण डेढ़ सौ मजदूर वापस लौट आए हैं, अब केदारनाथ धाम में लगभग डेढ़ सौ मजदूर ही शेष बचे हुए हैं। वहीं नलों में पानी जम गया है, जिससे पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है, मजदूरों को ठंड से कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
केदारनाथ धाम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत निर्माण कार्य चल रहे हैं। दिसंबर का महीना चल रहा है, गत सप्ताह केदारनाथ धाम में दो दिनो तक बर्फबारी हुई थी, हालांकि बर्फ पिघल चुकी है, लेकिन ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। जिससे केदारनाथ में निर्माण कार्य कर रहे डेढ़ सौ मजदूर वापस लौट गए हैं। हालांकि अभी भी डेढ़ सौ मजदूर वहां कार्य कर रहे हैं। इन दिनों सीमेंट के कार्य पूरी तरह बंद हो गए हैं।
खुशनुमा जलवायु के बीच सीढ़ियों पर बसा उत्तराखंड का खूबसूरत पहाड़ी शहर, एडवेंचर टूरिज्म का ठिकाना
जबकि खुलाई, वैल्डिग, फिनिशिंग, फिटिंग आदि का कार्य किया जा रहा है। सुबह व शाम को काफी ठंड पड़ रही है, दोपहर दो बजे बाद सभी मजदूर ठंड बढ़ने से अपने घरों को लौट रहे है। जबकि सुबह धूप खिलने पर ही दस बजे काम पर आ रहे हैं। मात्र चार से पांच घंटे ही कार्य कर पा रहे हैं।
वहीं नलों में पानी पूरी तरह जम गया है, जिससे मजदूर बर्फ को गर्म कर पानी पीने को मजबूर हैं। जबकि बर्फ से ही खाना भी बनाया जा रहा है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की लोनिवि शाखा के अधिशासी अभियंता विनय झिंकवाण ने बताया कि केदारनाथ में गत दिनों हुई बर्फबारी के बाद ठंड काफी बढ़ गया है।
दोपहर में भी तापमान माईनस डिग्री में पहुंच रहा है। जिससे डेढ़ सो मजदूर वापस लौट गए हैं। और भी केदारनाथ धाम में डेढ सौ मजदूर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सीवर लाइन, हास्पिटल आदि का कार्य चल रहा है। दिसंबर अंत तक कार्य सुचारू रूप से चलने की उम्मीद है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।