द्वितीय केदार मद्महेश्वर धाम के कपाट आज शीतकाल के लिए होंगे बंद, तैयारियां पूरी
द्वितीय केदार मद्महेश्वर धाम के कपाट 16 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। इसके बाद भगवान की उत्सव ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, जागरण रुद्रप्रयाग। पंचकेदारों में शामिल द्वितीय केदार मद्महेश्वर धाम के कपाट 16 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। शीतकाल के छह माह तक शीतकालीन गददीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विराजमान होगी। बद्री-केदार मंदिर समिति कपाट बंद करने को लेकर तैयारियां पूरी कर दी है।
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विजयदशमी पर्व द्वितीय केदार मदमहेश्वर धाम के कपाट बंद होने की तिथि तय हुई थी। केदारनाथ एवं तुंगनाथ के कपाट बंद होने के बाद अब मदमहेश्वर धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
16 नवम्बर यानी सोमवार को शुभ मूहूर्त लगभग सुबह 11 बजे मदमहेश्वर धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। जिसको लेकर बीकेटीसी ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है।
बद्री-केदार मंदिर समिति के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डीएस भुजवाण ने बताया कि शीतकाल के लिए द्वितीय मद्महेश्वर मंदिर के कपाट 16 नवंबर को प्रातः पूर्व परंपरा के अनुसार बंद कर दिए जाएंगे। इसी दिन कपाट बंद होने के बाद मद्महेश्वर की उत्सव डोली रात्रि विश्राम के लिए गौंडार पहुंचेगी।
17 नवंबर को ग्राम गौंडार से प्रातः प्रस्थान कर रात्रि विश्राम के लिए राकेश्वरी मंदिर रांसी, 18 नवंबर को रांसी से प्रस्थान कर रात्रि विश्राम के लिए गिरीया गांव पहुंचेगी। बताया कि 19 नवंबर को गिरीया गांव से प्रस्थान कर अपराह्न 2 बजे पंचकेदार गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में प्रवेश करेगी।
जिसके बाद शीतकाल के छह माह तक नित्य पूजा एवं भक्त दर्शन कर सकेंगे। वहीं, मदमहेश्वर धाम के कपाट बंद होने को लेकर शीतकालीन गददीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर को भी फूलों से सजाने का कार्य शुरू हो गया है।
यह भी पढ़ें- गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट बंद, 50 प्रतिशत तक गिरा ऋषिकेश में राफ्टिंग कारोबार
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।