विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट बंद, 50 प्रतिशत तक गिरा ऋषिकेश में राफ्टिंग कारोबार

Published: Fri, 13 Nov 2026 12:03 PM (IST)Updated: Fri, 13 Nov 2026 12:14 PM (IST)

चारधाम यात्रा के गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने से ऋषिकेश में राफ्टिंग कारोबार 50% तक गिर गया है।

25 दिसंबर से कारोबार के फिर जोर पकड़ने का अनुमान। जागरण

25 दिसंबर से कारोबार के फिर जोर पकड़ने का अनुमान। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। चारधाम के गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने का असर अब राफ्टिंग कारोबार पर भी पड़ा है। इसके बाद से राफ्टिंग कारोबार में करीब 50 प्रतिशत की गिरावट आई है।

जहां पहले करीब छह हजार पर्यटक प्रतिदिन राफ्टिंग कर रहे थे अब यह संख्या करीब तीन हजार तक पहुंच गई है। 16 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद राफ्टिंग का कारोबार और कम हो जाएगा।

कारोबार में गिरावट

चारधाम यात्रा के दर्शन करने और दर्शन के बाद घर लौटने से पहले पर्यटक मुनिकीरेती, तपोवन और लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम क्षेत्र में राफ्टिंग का आनंद लेते हैं। ऋषिकेश में राफ्टिंग के लिए आने वाले अधिकतर पर्यटक चारधाम यात्रा दर्शन करने वाले ही होते हैं। यात्रा सीजन में ही राफ्टिंग व्यवसायियों को सबसे ज्यादा बुकिंग मिलती है, लेकिन अब तीन धामों के कपाट बंद हो गए हैं।

धाम के कपाट बंद होते ही उनके कारोबार में भी गिरावट आनी शुरू हो गई है। गंगा नदी राफ्टिंग एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष दिनेश भट्ट, व्यवसायी राज सिंह और जीतपाल सिंह ने बताया कि अब राफ्टिंग का कारोबार धीरे-धीरे आफ सीजन की ओर बढ़ रहा है। पहले रोजाना सैकड़ों पर्यटक राफ्टिंग के लिए पहुंचते थे, लेकिन अब इनकी संख्या आधी रह गई है।

कई राफ्टिंग कंपनियों ने अपने ट्रिप कम कर दिए हैं। उन्होंने कहा चारधाम यात्रा बंद होने के बाद अब सिर्फ वीकेंड पर ही कुछ पर्यटक आ रहे हैं। 16 नवंबर के बाद जब बदरीनाथ धाम के कपाट भी बंद हो जाएंगे, तो कारोबार और ठंडा पड़ जाएगा। पहले उनकी एक राफ्ट एक दिन में दो से तीन ट्रिप लगा देती थी, लेकिन अब बमुश्किल एक राफ्ट एक ट्रिप ही कर पा रही है।

अब तो आनलाइन बुकिंग भी न के बराबर हो गई है। राफ्टिंग व्यवसायियों को अब सर्दियों में आने वाले पर्यटकों और नए साल पर ही उम्मीद है। कहा दिसंबर में क्रिसमस और नये साल का जश्न मनाने के लिए पर्यटक ऋषिकेश आते है उस समय राफ्टिंग कारोबार में कुछ तेजी आती हैं।

यह भी पढ़ें- केदारनाथ धाम यात्रा: इस सीजन 19.33 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 142 यात्रियों और 22 घोड़े-खच्चरों ने गंवाई जान

यह भी पढ़ें- 'जय केदार, बम-बम भोले' के जयघोष से गूंजा केदारनाथ, 5000 से ज्यादा श्रद्धालु बने साक्षी... शीतकाल के लिए कपाट बंद- तस्वीरें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।