विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

केदारनाथ धाम यात्रा: इस सीजन 19.33 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 142 यात्रियों और 22 घोड़े-खच्चरों ने गंवाई जान

Published: Fri, 13 Nov 2026 11:55 AM (IST)

केदारनाथ यात्रा इस साल 19.33 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के साथ संपन्न हुई, जिसमें 142 यात्रियों और 22 घोड़े-खच्चरों की ...और पढ़ें

घोड़े-खच्चरों से 4.23 लाख यात्रियों ने की इस बार यात्रा।

घोड़े-खच्चरों से 4.23 लाख यात्रियों ने की इस बार यात्रा।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम की इस साल की यात्रा शीतकाल के लिए कपाट बंद होने के साथ समाप्त हो गई। इस वर्ष कुल 19 लाख 33 हजार 138 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। इनमें 214 विदेशी श्रद्धालु भी शामिल रहे। वहीं यात्रा मार्ग पर विभिन्न कारणों से 142 यात्रियों की मौत भी हुई। इसके अलावा यात्रा के दौरान 22 घोड़े-खच्चरों की भी मृत्यु हुई।

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने पैदल मार्ग के साथ ही हेली सेवा, घोड़े-खच्चर, डंडी और कंडी के माध्यम से बाबा केदार के दर्शन किए। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार हेली सेवा से 1 लाख 26 हजार 222 यात्री केदारनाथ पहुंचे, जबकि 1 लाख 26 हजार 814 यात्रियों ने वापसी की।

हेली सेवा की कुल 24 हजार 705 शटल संचालित हुईं

इस दौरान हेली सेवा की कुल 24 हजार 705 शटल संचालित हुईं। वहीं घोड़े-खच्चरों के माध्यम से चार लाख 23 हजार 631 यात्रियों ने आवागमन किया। डंडी से 73 हजार 876 और कंडी से 60 हजार 13 यात्रियों ने यात्रा की।

यात्रा के दौरान स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों और अन्य आपात परिस्थितियों में यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान भी चलाए गए। स्वास्थ्य खराब होने पर हेली सेवा से 111 यात्रियों का रेस्क्यू किया गया, जबकि मैनुअल रेस्क्यू के माध्यम से 486 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया। सड़क मार्ग पर एंबुलेंस के जरिए 494 यात्रियों को रेस्क्यू किया गया। इसके अतिरिक्त डंडी और कंडी के माध्यम से 235 रेस्क्यू किए गए।

स्वास्थ्य सेवाओं के तहत यात्रा के दौरान कुल दो लाख 45 हजार 283 यात्रियों का चिकित्सीय परीक्षण किया गया। पूरी यात्रा के दौरान 142 यात्रियों की स्वास्थ्य संबंधी व अन्य कर्म से मौत हुई। केदारनाथ यात्रा में इस वर्ष श्रद्धालुओं की भारी आमद के साथ ही परिवहन, स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं पर भी काफी दबाव रहा।

यह भी पढ़ें- 2013 केदारनाथ आपदा की सिहरा देने वाली आंखों देखी, 13 साल बाद सामने आए डॉक्टर की डायरी में दर्ज भयावह मंजर

यह भी पढ़ें- शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, अब अगले 6 माह ऊखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर में होंगे बाबा के दर्शन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।