विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

2013 केदारनाथ आपदा की सिहरा देने वाली आंखों देखी, 13 साल बाद सामने आए डॉक्टर की डायरी में दर्ज भयावह मंजर

Published: Fri, 13 Nov 2026 10:42 AM (GMT+05:30)Updated: Fri, 13 Nov 2026 10:52 AM (GMT+05:30)

डा. सुधीर शैली की पुस्तक 'केदारनाथ संस्मरण—एक डाक्टर की डायरी' का देहरादून में लोकार्पण हुआ। यह पुस्तक 2013 की केदारनाथ ...और पढ़ें

डा. सुधीर की पुस्तक ‘केदारनाथ संस्मरण—एक डाक्टर की डायरी’ का लोकार्पण।

डा. सुधीर की पुस्तक ‘केदारनाथ संस्मरण—एक डाक्टर की डायरी’ का लोकार्पण।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। जून 2013 में केदारनाथ में आई आपदा के दौरान हर ओर तबाही का मंजर था। मलबे में दबे लोगों को निकालने और घायलों का उपचार करने में जुटे राहतकर्मियों के सामने सीमित संसाधनों के बीच रोज नई चुनौतियां थीं।

इन हालात को करीब से देखने और राहत एवं चिकित्सा कार्यों में शामिल होने वाले वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डा. सुधीर शैली ने अपने अनुभवों को पुस्तक में दर्ज किया है। गुरुवार को दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र में उनकी पुस्तक ‘केदारनाथ संस्मरण—एक डाक्टर की डायरी’ के हिंदी और अंग्रेजी संस्करण का लोकार्पण हुआ।

प्रभावित परिवारों की पीड़ा का वर्णन

पुस्तक में डा. शैली ने आपदा के भयावह दृश्यों, घायलों के उपचार, राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे लोगों के संघर्ष और प्रभावित परिवारों की पीड़ा का वर्णन किया है। यह आपदा के घटनाक्रम के साथ विपरीत परिस्थितियों में दिखे साहस, सेवा और मानवीय संवेदनाओं का भी दस्तावेज है।

डा. शैली ने बताया कि आपदा के अनुभवों ने उनके मन पर गहरी छाप छोड़ी। वर्षों तक इन स्मृतियों को संजोने के बाद उन्होंने उन्हें पुस्तक के माध्यम से साझा करने का निर्णय लिया, ताकि प्रत्यक्ष अनुभव समय के साथ विस्मृत न हों। समारोह की अध्यक्षता उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति डा. सुधा रानी पांडेय ने की।

मुख्य अतिथि उत्तराखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डा. गीता खन्ना थीं। विशिष्ट अतिथि पद्मश्री डा. बीकेएस संजय, पूर्व पुलिस महानिदेशक एवं साहित्यकार अनिल रतूड़ी और वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डा. हरीश कोहली ने पुस्तक को आपदा के अनुभवों के दस्तावेजीकरण की महत्वपूर्ण पहल बताया। पुस्तकालय के कार्यक्रम अधिकारी चंद्रशेखर तिवारी ने स्वागत किया और डा. भारती मिश्रा ने संचालन किया।

शांति प्रकाश जिज्ञासु, शैलेंद्र नौटियाल, पुस्तकालयाध्यक्ष डीके पांडे, सुंदर सिंह बिष्ट, डा. नंद किशोर हटवाल, डा. लालता प्रसाद, अशोक महर, कर्नल डिमरी, डा. डीएन भटकोटी, कुलभूषण, जगदंबा मैठाणी, सिद्धि डोभाल, रजनीश त्रिवेदी, नरेंद्र सिंह, सत्य प्रकाश शर्मा, क्षमा कौशिक और आलोक सरीन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, अब अगले 6 माह ऊखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर में होंगे बाबा के दर्शन

यह भी पढ़ें- 'जय केदार, बम-बम भोले' के जयघोष से गूंजा केदारनाथ, 5000 से ज्यादा श्रद्धालु बने साक्षी... शीतकाल के लिए कपाट बंद- तस्वीरें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।