विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Leopard Attack: रुद्रप्रयाग में आंगन से बच्ची को उठा ले गया गुलदार, गढ़वाल मंडल में एक सप्ताह में तीसरी घटना

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Sun, 25 Jul 2021 07:36 AM (IST)Updated: Sun, 25 Jul 2021 10:36 PM (IST)

Leopard Attack रुद्रप्रयाग जिले के एक गांव में गुलदार आंगन में खेल रही बच्ची को उठा ले गया। घटना शनिवार ...और पढ़ें

रुद्रप्रयाग में आंगन से दो साल की बच्ची को उठा ले गया गुलदार।
रुद्रप्रयाग में आंगन से दो साल की बच्ची को उठा ले गया गुलदार।

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: Leopard Attack रुद्रप्रयाग जिले के एक गांव में गुलदार आंगन में खेल रही बच्ची को उठा ले गया। घटना शनिवार रात की है। वन विभाग की टीम बच्ची की तलाश कर रही है, लेकिन रविवार को भी उसका कुछ पता नहीं चल सका। वन विभाग ने क्षेत्र में दो शिकारी तैनात कर दिए हैं। शुक्रवार को भी गुलदार ने इसी गांव की महिला पर हमला किया था। हालांकि वह सुरक्षित है।

शनिवार रात करीब आठ बजे सिल्लाबामण गांव में प्रमोद कुमार की दो साल की बेटी रिषिका अपनी मां शिखा के साथ घर के आंगन में थी। इस दौरान शिखा काम में व्यस्त थी और बच्ची खेल रही थी। इस बीच शिखा किसी काम से रसोई घर में चली गई। तभी उसे रसोई में गुलदार के गुर्राने की आवाज सुनाई दी। शिखा भागते हुए आंगन में पहुंची, लेकिन तब तक गुलदार बच्ची को लेकर जंगल की ओर भाग गया। शोर सुनकर ग्रामीण भी जमा हो गए और रात को बच्ची की खोजबीन शुरू की। वन विभाग को भी फोन पर घटना की जानकारी दी गई। वन विभाग की टीम भी रात को ही मौके पर पहुंची और बच्ची की तलाश में जुट गई।

उत्तरी जखोली रेंज के वन क्षेत्राधिकारी रजनीश लोहानी ने बताया कि बच्ची की तलाश जारी है। घर के पास करीब 500 मीटर तक खून के निशान मिले हैं। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी रात को ही उच्चाधिकारियों को दे दी गई थी। गुलदार को मारने के लिए दो शिकारी भी तैनात किए गए हैं। रविवार को केदारनाथ के विधायक मनोज रावत भी पीडि़त परिवार से मिले और सांत्वना दी। उन्होंने अफसरों से कहा कि क्षेत्र में घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए पर्याप्त इंतजाम करें। गौरतलब है कि गढ़वाल मंडल में बीते एक सप्ताह में यह तीसरी घटना है। इससे पहले पौड़ी जिले के कोटद्वार क्षेत्र में गुलदार दो महिलाओं को निवाला बना चुका है।

यह भी पढ़ें- Leopard Attack: उत्तराखंड में आखिर कब थमेंगे गुलदारों के हमले, हफ्तेभर में तीन को उतारा मौत के घाट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।