विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kedarnath yatra बाबा केदार के दर्शनों को उमड़ रहा भक्‍तों का सैलाब, 12 दिन में पहुंचे एक लाख से ज्‍यादा यात्री

By Jagran NewsEdited By: Sunil Negi
Published: Sat, 15 Oct 2022 08:54 PM (IST)

Kedarnath yatra 2022 पिछले 12 दिन में केदारनाथ धाम एक लाख 66 हजार 729 यात्री पहुंचे। नवरात्रि के बाद दर्शन ...और पढ़ें

केदारनाथ मंदिर परिसर में भोले बाबा के दर्शनों के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़ सतीश गैरोला
केदारनाथ मंदिर परिसर में भोले बाबा के दर्शनों के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़ सतीश गैरोला

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग: Kedarnath yatra 2022 केदारनाथ धाम की यात्रा के अंतिम पड़ाव में भी धाम में दर्शन करने वाले यात्रियों की भीड़ जुटी हुई है। पिछले 12 दिन में डेढ़ लाख से अधिक यात्री दर्शन कर चुके हैं। बता दें कि 27 अक्‍टूबर को केदारनाथ धाम के कपाट बंद होंगे।

प्रतिदिन पहुंच रहे 16 हजार यात्री

पहली बार सितंबर व अक्टूबर महीने में भी प्रतिदिन दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या 16 हजार तक पहुंची है। इससे स्थानीय होटल, लाज व सभी छोटे-बड़े व्यापारियों में खुशी है।

दर्शनों को आ रहे देश विदेश से

केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण में भी बड़ी संख्या में देश-विदेश से यात्री दर्शनों को पहुंच रहे हैं। नवरात्रि के समय यात्रियों की संख्या आठ से नौ हजार के बीच थी, वहीं नवरात्रि के बाद संख्या में भारी बढ़ोत्तरी देखी जा रही है।

12 दिन में पहुंचे एक लाख से ज्‍यादा श्रद्धालु

पिछले 12 दिनों में दर्शन करने वालें यात्रियों की संख्या एक लाख 66 हजार 729 रही। अभी यात्रा को दस दिन शेष हैं। हेली से दर्शन करने वाले यात्रियों की भी भारी भीड़ लगी है।

हेली सेवा से प्रतिदिन आ रहे 15 सौ यात्री

हेली टिकट के लिए आफलाइन टिकट वाले यात्री बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। प्रतिदिन एक हजार से 15 सौ तक यात्री हेली सेवा से बाबा के दर्शन को पहुंच रहे हैं।

रात में तापमान पहुंच रहा माइनस में

केदारनाथ धाम में इन दिनों तामपान भी काफी नीचे गिर गया है। रात्रि को माइनस में आ रहा है। पिछले तीन दिन लगातार हल्की बर्फबारी भी हुई, जिससे ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा यात्री ले रहे हैं।

व्‍यापारियों के चेहरे खिले

मौसम भी काफी खुशनुमा बना है। यात्रियों की भीड़ होने से केदारघाटी के सभी यात्रा पड़ाव गुप्तकाशी, नारायणकोटी, ब्यूंगाड़, फाटा, शेरसी, रामपुर, सीतापुर, सोनप्रयाग, गौरीकुंड समेत सभी छोटे-छोटे कस्बों के व्यापारी काफी खुश हैं।

इस वर्ष हुआ अच्‍छा मुनाफा

अधिकांश होटलों की बुकिंग फुल है। केदारघाटी होटल एसोसिएशन के सचिव नितिन जमलोकी ने कहा कि यात्रियों की भीड़ होने से सभी व्यापारी खुश हैं। यात्रा मार्ग से जुड़े व्यापारियों को अच्छा मुनाफा इस वर्ष हुआ है।

अब तक कर चुके हैं 14 लाख से अधिक दर्शन

इस वर्ष अब तक 14 लाख 75 हजार से अधिक यात्री दर्शनों को आ चुके हैं, जोकि एक रिकार्ड है। हेली सेवा से भी एक लाख 35 हजार यात्री दर्शनों को पहुंचे। केदारनाथ धाम के इतिहास में इतनी भारी संख्या में यात्रियों के दर्शनों को आने का रिकार्ड बना है। यात्रा के लिए बचे शेष दिनों में भी धाम में बड़ी संख्या दर्शनों को आने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: 21 अक्टूबर को केदारनाथ-बद्रीनाथ जाएंगे पीएम मोदी, जिला प्रशासन ने शुरू की तैयारी

पिछले 12 दिनों में यात्रियों की संख्या प्रतिदिन

  • 3 अक्टूबर,14833
  • 4 अक्टूबर,15520
  • 5 अक्टूबर,13813
  • 6 अक्टूबर,14366
  • 7 अक्टूबर,13766
  • 8 अक्टूबर,13691
  • 9 अक्टूबर,13406
  • 10 अक्टूबर,16549
  • 11 अक्टूबर,13201
  • 12 अक्टूबर,12865
  • 13 अक्टूबर,13104
  • 14 अक्टूबर,11605
  • कुल --166727

यह भी पढ़ें: कई दिन बाद Kedarnath Dham में खिली धूप तो सोने सी चमक उठी चोटियां, तस्‍वीरों में अद्भुत दृश्‍य

भारी संख्या में यात्री पहुंच रहे दर्शनों को

बदरीकेदार मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि केदारनाथ धाम में इस वर्ष रिकार्ड यात्री दर्शनों को पहुंच, अक्टूबर महीने में भी भारी संख्या में यात्री दर्शनों को पहुंच रहे हैं, जिससे स्थानीय व्यापारियों को भी इसका लाभ मिल रहा है।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand News: चारधाम की बदं होने की तिथि घोषित, केदारनाथ 27 अक्‍टूबर तो बदरीनाथ 19 नंवबर को होंगे बंद