Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kedarnath Dham को लेकर फैली ऐसी अफवाह कि मच गया हंगामा, तीर्थपुरोहितों को आना पड़ा आगे

    Updated: Fri, 15 Nov 2024 02:48 PM (IST)

    Kedarnath Temple केदारनाथ उपचुनाव में विपक्ष द्वारा फैलाई गई अफवाह पर तीर्थपुरोहितों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तारीफ की है। धामी ने केदारनाथ मंदिर को दिल्ली में बनाने के मामले में कड़ा कानून बनाया है। तीर्थपुरोहितों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उनकी भावनाओं का सम्मान किया है। आचार्य विनोद शुक्ला ने कहा कि केदारनाथ धाम का मंदिर दिल्ली में बनाये जाने को लेकर केवल झूठ फैलाया जा रहा है।

    Hero Image
    Kedarnath Temple: तीर्थ पुरोहितों की मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी से वार्ता हुई थी। फाइल

    संवाद सहयोगी जागरण, रुद्रप्रयाग। Kedarnath Temple: केदारनाथ उपचुनाव में विपक्ष की ओर से केदारनाथ मंदिर को दिल्ली में बनाने के मामले में फैलाई जा रही अफवाह पर कहा कि इस मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कड़ा कानून बनाया, जिसके लिए वे सदैव उनके आभारी रहेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तीर्थ पुरोहितों की मुख्यमंत्री से वार्ता हुई

    केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने कहा कि केदारनाथ धाम के नाम से दिल्ली में कुछ समय पूर्व जो केदारनाथ ट्रस्ट बना था। उस मामले में तब तीर्थ पुरोहितों की मुख्यमंत्री से वार्ता हुई थी, जिसके तत्काल बाद मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था कि ऐसा नहीं होने दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Land Law Violation: अल्मोड़ा में जमीन खरीद मामलों की चल रही जांच, सिने स्टार मनोज वाजपेयी को भी भेजा नोटिस

    समस्त तीर्थ पुरोहित मुख्यमंत्री के आभारी

    मुख्यमंत्री ने तीर्थ पुरोहितों की भावनाओं का सम्मान करते हुए इस मामले में कैबिनेट में प्रस्ताव रखा जिसके बाद चारधामों के नाम से देश मे कहीं भी मंदिर नहीं बनाने को लेकर कड़ा कानून बनाया गया, जिसके लिए समस्त तीर्थ पुरोहित मुख्यमंत्री के आभारी हैं।

    चुनाव के माहौल में सेकी जा रहीं राजनीतिक रोटियां

    आचार्य संजय प्रसाद ने कहा कि दिल्ली में केदारनाथ नाम से मंदिर बनाये जाने का कोई मामला वर्तमान में है ही नहीं और केवल चुनाव के माहौल में राजनीतिक रोटियां सेकी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने यह मामला संज्ञान में आने पर कड़ा कानून बनाया। आचार्य विनोद शुक्ला ने कहा कि केदारनाथ धाम का मंदिर दिल्ली में बनाये जाने को लेकर केवल झूठ फैलाया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- सावधान! व्हाट्सएप पर शादी का निमंत्रण खाली कर सकता है आपका बैंक खाता, शादी के सीजन में सामने आए चौंकाने वाले मामले

    केदारनाथ धाम का मंदिर दिल्ली में बनाये जाने को लेकर केवल झूठ

    तीर्थ पुरोहित अंकित सेमवाल ने मुख्यमंत्री धामी का धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा कि 31 जुलाई को आई आपदा के दौरान बाबा केदार के अनन्य भक्त मुख्यमंत्री धामी द्वारा त्वरित रूप से रेस्क्यू आपरेशन चलवाया गया और तत्काल यात्रा को सुचारू भी कराया गया।

    इसके अलावा भी मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में केदारघाटी के विकास के लिए कई कार्य कराए जा रहे हैं, जिसके लिए वे सभी उनके आभारी हैं।

    यह भी पढ़ें- AQI: देहरादून की आबोहवा बिगड़ी, पहली बार नवंबर में अत्यधिक प्रदूषित हुई हवा

    comedy show banner
    comedy show banner