Kedarnath Mandir Opening Live Updates: छह महीने के लिए खुले केदारनाथ धाम के कपाट, पावन पल के साक्षी बने हजारों भक्त
Kedarnath Yatra 2025: केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार सुबह वैदिक मंत्रोच्चारण एवं शुभ लग्नानुसार खोल दिए गए। बद्री-केदार मंदिर समिति ने कपाट खोलने की सभी तैयारियां पूरी की थी। गुरुवार को केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव डोली गौरीकुंड से प्रस्थान कर अपने धाम पहुंची।
Kedarnath Kapat Opening | केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार सुबह वैदिक मंत्रोच्चारण एवं शुभ लग्नानुसार खोल दिए गए। इससे पहले गुरुवार को केदारनाथ की पंचमुखी उत्सव डोली गौरीकुंड से प्रस्थान कर अपने धाम पहुंची। इस दौरान धाम में हजारों भक्त मौजूद रहे।
Kedarnath Mandir Opening Live Updates: पढ़ें अपडेट्स-
Kedarnath Mandir Opening Live Updates: बाबा केदारनाथ धाम के पट खुले, दिव्य दर्शन शुरू
Kedarnath Mandir Opening Live Updates: देखें कपाट खुलने के दौरान का वीडियो
भगवान केदारनाथ के कपाट आगामी छह महीने के लिए खोल दिए गए हैं। pic.twitter.com/VZiiRqMb7g
— Shivam Yadav (@Shivam28Y1) May 2, 2025
Kedarnath Mandir Opening Live Updates: श्रद्धालु बेहद खुश और अभिभूत
करोड़ों की हिन्दुओं की आस्था के केन्द्र केदारनाथ कपाट खुलने से पहले पहुंचे श्रद्धालु बेहद खुश और अभिभूत नजर आए।
Kedarnath Mandir Opening Live Updates: छह महीने के लिए खोल दिए गए कपाट
भगवान केदारनाथ के कपाट आगामी छह महीने के लिए खोल दिए गए हैं।
Kedarnath yatra 2025 live: सुबह सात बजे खुलेंगे धाम के कपाट
2 मई को सुबह 7 बजे वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधि विधान से केदारनाथ के कपाट अाम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। जिसके बाद ग्रीष्मकाल के छह माह तक यहीं पर बाबा केदार की नित्य पूजा अर्चना संपन्न की। कपाट खोलने को लेकर बद्री-केदार मंदिर समिति ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है।
Kedarnath yatra 2025 live: धाम पहुंची पंचमुखी डोली
गुरूवार को सुबह 8 बजे मुख्य पुजारी बागेश लिंग ने केदार बाबा की पंचमुखी डोली की विशेष पूजा अर्चना कर भोग लगाया। इस दौरान वहां उपस्थित भक्तों ने बाबा केदार की पंचमुखी भोगमूर्ति के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। जिसके बाद बाबा केदारनाथ की पंचमुखी चलविग्रह उत्सव डोली भक्तों के जयकारों एवं 6 ग्रेनेडियर आर्मी रेजीमेंट की बैंड धुनों के साथ अपने धाम को रवाना हुई।
Kedarnath yatra 2025 Live: वैदिक मंत्रोच्चारण एवं शुभ लग्नानुसार खोले जाएंगे कपाट
विश्व प्रसिद्ध धाम केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चारण एवं शुभ लग्नानुसार खोले जाएंगे। गत 28 अप्रैल को शीतकालीन गददीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से केदार बाबा की चल विग्रह डोली केदारपुरी के लिए रवाना हुई थी।