विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खत्‍म हुआ बाबा केदार के भक्‍तों का इंतजार, Kedarnath Dham के लिए सोमवार से शुरू होगी दूसरे चरण की हेली सेवा

Published: Sun, 14 Sep 2025 06:49 PM (IST)

केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं सोमवार से शुरू हो रही हैं लेकिन कुछ औपचारिकताओं के कारण देरी हो सकती ...और पढ़ें

22 सितंबर तक की सभी हेली टिकट हो चुकी हैं बुक. Concept Photo
22 सितंबर तक की सभी हेली टिकट हो चुकी हैं बुक. Concept Photo

HighLights

  1. केदारनाथ के लिए हेली सेवा सोमवार से शुरू
  2. 22 सितंबर तक सभी हेली टिकट बुक
  3. सुरक्षित संचालन के लिए कड़े नियम लागू

संवाद सहयोगी, जागरण, रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम के लिए दूसरे चरण की हेली सेवाएं सोमवार से शुरू होंगी। हालांकि अभी कुछ औपचारिकताएं होनी बाकी हैं, जिससे सुबह देर से सेवाएं शुरू होने की संभावना है। यात्रा के प्रथम चरण में हुई हेली दुर्घटनाओं को देखते हुए इस बार कड़े नियमों के तहत सेवाएं शुरू होंगी।

दूसरे चरण की हेली सेवाओं के लिए छह हेली कंपनियां केदारघाटी के विभिन्न हेलीपैड पर पहुंच गई हैं। हेली टिकटों की भी 22 सितंबर तक बुकिंग फुल हो चुकी है। हेलीकाप्टर के संचालन के लिए डीजीसीए की टीम भी पहले ही केदारघाटी पहुंची है जो सोमवार सुबह सभी औपचारिकताएं पूरी करेगी। हालांकि रविवार को मौसम प्रतिकूल होने के कारण डीजीसीए निरीक्षण नहीं हो सका।

दो आपरेशनल कंट्रोल रूम

वहीं इस बार सुरक्षित हेली सेवा के लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण गंभीरता दिखा रहा है। ताकि हेली दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण हेली सेवाओं के बेहतर संचालन, पायलट से प्रापर कम्युनिकेशन, पायलट को मौसम की सटीक जानकारी देने और लगातार हेलीकाप्टर की मानिटरिंग करने को लेकर दो जगह पर आपरेशनल कंट्रोल रूम बना रहा है। साथ ही उड़ान से पहले मौसम की सटीक जानकारी भी पायलट को दी जाएगी।

हेली सेवाओं के नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि सोमवार से हेली सेवाएं शुरू होंगी। गुप्तकाशी से आर्यन और शेरसी से क्रिस्टल कंपनी को उड़ान की अनुमति नहीं मिली है, जबकि गुप्तकाशी से ट्रांस भारत, फाटा से पवन हंस, थंबी व ग्लोबल विक्ट्रा, शेरसी से हिमालय हेली और ऐरो शेरसी कंपनियां सेवाओं का संचालन करेंगी।