Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Rudraprayag News: केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर की सेवाएं बंद, 15 जून के हादसे के बाद नहीं हुई कोई उड़ान

    Updated: Sun, 22 Jun 2025 11:26 AM (IST)

    15 जून से लेकर अब तक सात हजार से अधिक टिकट कैंसिल हुए। वहीं हेलीपैडों पर सन्नाटा पसर गया है। हेली सेवाएं दे रही पवनहंस, हिमालयन हेली, ग्लोबल, थंबी, ऐरा कंपनियां लौट गई है। जबकि हेली दुर्घटनाओं के चलते डीजीसीए आर्यन, ट्रांस भारत और क्रिस्टल की सेवाएं पहले ही बंद करा दी थी।

    Hero Image

    प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    संवाद सहयोगी जागरण, रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम के लिए उड़ान भरने वाली सभी आठ हेली कंपनियां तय समय से दो दिन पूर्व ही वापस लौट गए है। शनिवार को हेली कंपनियों ने बोरिया बिस्तर समेटते हुए दिल्ली के लिए उड़ान भरी। दूसरे चरण की हेली सेवा अब आगामी सितंबर माह से शुरू होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केदारनाथ धाम के लिए 22 जून तक हेली कंपनियों के टिकट बुकिंग थे। लेकिन गत 15 जून को गौरीकुंड खर्क के पास हुई हेली दुर्घटना के बाद से उड़ान नहीं हो पाई थी। डीजीसीसी ने भी सख्त निर्देश हेली कंपनियो को दिए हुए थे। हादसे के बाद दो दिन तक सरकार ने उड़ान पर रोक लगाई, लेकिन इसके बाद मौसम खराब होने के कारण उड़ान नहीं हो सकी। हालांकि इस बीच मौसम कई बार साफ भी रहा लेकिन कोई भी हेली ने उड़ान नहीं भरी।

    डीजीसीए के सख्त निर्देश

    इसके पीछे कयास लगाए जा रहे हैं, कि डीजीसीए के सख्त निर्देश के बाद कोई भी हेली कंपनी रिस्क नहीं लेना चाहती थी। वहीं अब हेली सेवा की तय समय से दो दिन पूर्व ही सभी हेली कंपनियों वापस लौट गई है। 15 जून से लेकर अब तक सात हजार से अधिक टिकट कैंसिल हुए। वहीं हेलीपैडों पर सन्नाटा पसर गया है। हेली सेवाएं दे रही पवनहंस, हिमालयन हेली, ग्लोबल, थंबी, ऐरा कंपनियां लौट गई है। जबकि हेली दुर्घटनाओं के चलते डीजीसीए आर्यन, ट्रांस भारत और क्रिस्टल की सेवाएं पहले ही बंद करा दी थी।

    सितम्बर से शुरू हो सकती हैं दूसरे चरण की सेवाएं

    दूसरे चरण की हेली सेवाएं सितंबर माह से शुरू होती है, सेवा मौसम पर निर्भर करती हैं, यदि मौसम साफ रहा तो सितंबर के प्रथम सप्ताह में सेवाएं शुरू होंगी, नहीं तो 15 सितंबर के बाद शुरू होंगी। हेली सेवाओं के नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि सभी हेली सेवाएं वापस लौट गई हैं।