Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CM Pushkar Singh Dhami ने रुद्रप्रयाग से की जिला प्रवास कार्यक्रम की शुरुआत, बांटे पीएम आवास के चैक

    By Brijesh bhattEdited By: Nirmala Bohra
    Updated: Sat, 08 Oct 2022 01:56 PM (IST)

    CM Pushkar Singh Dhami उत्‍तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार से जिलों के प्रवास का कार्यक्रम शुरू कर दिया है। शनिवार को मुख्‍यमंत्री रुद्रप्रयाग पहुंचे। यहां उन्‍होंने विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया है।

    Hero Image
    CM Pushkar Singh Dhami : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीएम आवास के चैक भी वितरित किए। जागरण

    टीम जागरण, रुद्रप्रयाग : CM Pushkar Singh Dhami : उत्‍तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार से जिलों के प्रवास का कार्यक्रम शुरू कर दिया है। इस क्रम वह आज शनिवार को रुद्रप्रयाग जिले में प्रवास के लिए पहुंचे। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्‍यमंत्री का स्‍वागत किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विभिन्न योजनाओं का किया शिलान्यास व लोकार्पण

    यहां मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इस दौरान उन्‍होंने पीएम आवास के चैक भी वितरित किए। अपने प्रवास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आम जनता और पार्टी कार्यकर्त्ताओं से मिलकर समस्याएं सुनेंगे और मौके पर ही उनका निस्तारण करेंगे।

    अधिकारियों के साथ करेंगे विकास कार्यों और योजनाओं की समीक्षा

    इस दौरान मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ विकास कार्यों और योजनाओं की समीक्षा भी करेंगे। मुख्यमंत्री धामी शनिवार को रुद्रप्रयाग जिले के दौरे पर हैं। तिलवाड़ा में प्रवास के दौरान वह क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से भी मिलेंगे। साथ ही जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।