विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केदारनाथ में रातभर चला अन्नकूट मेला, नए अनाज से किया बाबा का श्रृंगार

By Edited By:
Published: Sat, 25 Aug 2018 07:28 PM (IST)Updated: Mon, 27 Aug 2018 09:16 AM (IST)

प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में रातभर अन्नकूट मेला चला। इस दौरान बाबा केदार को नए अनाज का भोग लगाया गया। करीब आठ सौ ग्रामीण रातभर भजन-कीर्तन करते रहे।

केदारनाथ में रातभर चला अन्नकूट मेला, नए अनाज से किया बाबा का श्रृंगार
केदारनाथ में रातभर चला अन्नकूट मेला, नए अनाज से किया बाबा का श्रृंगार

रुद्रप्रयाग, [जेएनएन]: प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में अन्नकूट मेले आयोजित हुआ। रातभर चले इस मेले को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह रहा। करीब आठ सौ ग्रामीण मेले के लिए केदारनाथ पहुंचे। यह मेला रविवार सुबह चार बजे तक चला। इस दौरान बाबा केदार को नए अनाज का भोग लगाया गया।

बदरी-केदार मंदिर समिति के कार्यधिकारी एनपी जमलोकी ने बताया कि बारिश के बावजूद ग्रामीण केदारनाथ पहुंचे। ठीक नौ बजे मंदिर में पूजा-अर्चना शुरू कर दी गई है। इस अवसर के लिए स्वयं भू शिवलिंग का श्रृंगार किया गया है। उन्होंने बताया कि श्रृंगार में स्थानीय अनाज का ही उपयोग किया गया। उन्होंने बताया कि पूजा के दौरान किसी को मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाती है।

पूजा समाप्त होने के बाद सुबह ब्रह्म मुहूर्त में श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन किए गए। रातभर श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते रहे। इसके अलावा मेले का आयोजन गुप्तकाशी के काशी-विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी और ऊखीमठ के आंकारेश्वर मंदिर में भी किया गया।

यह भी पढ़ें: यहां रक्षाबंधन पर वृक्षों पर भी बांधी जाती है स्नेह की डोर

यह भी पढ़ें: केदारनाथ पैदल मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य हुआ पूर्ण, इतने मीटर हुआ चौड़ा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।